झांसी में गर्मी से पहले पानी संकट पर तैयारी तेज, जल संस्थान ने ट्यूबवेल मरम्मत और टैंकर व्यवस्था किया दुरुस्त
Last Updated:
जल संस्थान का कहना है कि सभी ट्यूबवेल की जांच की जा रही है जो खराब है. उन्हें ठीक किया जा रहा है. नई मोटर लगाई जा रही है.पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है. जिन जगह पाइप से पानी रिस रहा है. उन्हें ठीक किया जा रहा है. टंकियों की सफाई भी कराई जा रही है. ताकि साफ पानी लोगों तक पहुंचे.
झांसी में जैसे जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे-वैसे पानी की दिक्कत भी बढ़ने लगती है. हर साल गर्मी के दिनों में कई इलाकों में पानी कम हो जाता है. लोग सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं. टंकी का इंतजार करते है. कई जगह हैंडपंप भी सूख जाते है. अब फिर से गर्मी का समय आने वाला है. ऐसे में लोगों के मन में चिंता बढ़ रही है कि इस बार पानी की कमी न हो.
शहर की बढ़ती आबादी के साथ पानी की मांग भी बढ़ रही है. अगर समय पर तैयारी न हो तो लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई कम समय के लिए होती है. जिससे लोग परेशान हो जाते है. इस बार ऐसा न हो इसके लिए जल संस्थान पहले से तैयारी में जुटा है.
जल संस्थान का कहना है कि सभी ट्यूबवेल की जांच की जा रही है जो खराब है. उन्हें ठीक किया जा रहा है. नई मोटर लगाई जा रही है.पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है. जिन जगह पाइप से पानी रिस रहा है. उन्हें ठीक किया जा रहा है. टंकियों की सफाई भी कराई जा रही है. ताकि साफ पानी लोगों तक पहुंचे.
जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में हर साल ज्यादा दिक्कत होती है. वहां खास ध्यान दिया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी लगाए जाएंगे. कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. शिकायत मिलते ही टीम मौके पर भेजी जाएगी ताकि जल्दी से समस्या दूर करने की कोशिश करी जाएगी.
जल संस्थान के महाप्रबंधक ने लोकल 18 से बात करते हुए लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि लोगों का सहयोग भी जरूरी है. लोग पानी बचाएं बेकार पानी न बहाएं. लीकेज दिखे तो तुरंत सूचना दें. अगर सब मिलकर कोशिश करेंगे तो इस बार गर्मी में पानी की बड़ी दिक्कत नहीं होगी. इस बार झांसीवासियों को पानी के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा तैयारी पूरी है. हर घर तक समय पर पानी पहुंचाना ताकि किसी को परेशानी न उठानी पड़े. पानी की किल्ल्त जैसे-जैसे बढ़ेगी टैंकरो के फेरे बढ़ाने का काम भी तेज किया जायेगा.