झांसी में तीन बदमाशों का एनकाउंटर, कानपुर में लड़की से छेड़छाड

0
झांसी में तीन बदमाशों का एनकाउंटर, कानपुर में लड़की से छेड़छाड


UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा..

पुरानी रंजिश में फायरिंग
बुलंदशहर जिले में पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय शिवकुमार पर फायरिंग गंभीर घायल. साल 2018 में हुई हत्या के मामले में घायल शिवकुमार को हो चुकी थी आजीवन कारावास की सजा. आज खेत पर जाते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, शिवकुमार को लगी तीन गोलियां. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती. उपचार के दौरान हालत गंभीर देख हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज किया रेफर. थाना अगौता के गांव भीरा का मामला.

बड़ौत की सभा में तहसील को उखाड़ने की धमकी
यूजीसी को लेकर हुई बैठक में दो नेताओं के विवादित बोल।दीपक नाम के नेता ने बड़ौत तहसील को उखाड़ने की दी धमकी. सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूजीसी वापस नहीं होता तो तहसील की बिल्डिंग उखाड़ दो. तहसील को पाड कर रख देंगे. सुन लो एसडीएम और तहसीलदार. वहीं सक्षम नाम के नेता पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान. पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल. भरी सभा में दोनों नेताओं विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल. पीएम मोदी पर टिप्पणी और तहसील उखाड़ने की धमकी पर जिला प्रशासन चुप. बड़ौत में कल हुई थी यूजीसी को लेकर बैठक.

बरेली में जानलेवा हमला का आरोपी गिरफ्तार
बरेली जिले में जानलेवा हमला का आरोपी गिरफ्तार. शराब के पैग को लेकर तीन दोस्तों में विवाद हुआ था. अमन,और तिलक ने अपने दोस्त अभिषेक राणा को चाकुओं से गोदा था. हमला का मास्टरमाइंड अमन गिफ्तार. अमन का दूसरा साथी तिलक फरार. 5 मार्च को साहू गोपिनाथ बिल्डिंग में हमला हुआ था. थाना बारादरी के साहू गोपीनाथ बीडिंग का मामला.

झांसी में पुलिस ने बदमाशों का किया एनकाउंटर
झांसी जिले में सतीश श्रीवास हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़. बीस-बीस हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार. 07 मार्च को सतीश श्रीवास को बदमाशों ने मारी थी गोली, इलाज के दौरान हो गई थी मौत. आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद. मऊरानीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया.

सुल्तानपुर में चोरों ने पार किया लाखों के जेवर
सुल्तानपुर जिले में घर की अलमारी और बक्सा तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार. चोरों ने सोने के 3 चेन, 4 अंगूठी, हार और चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ. पीड़ित राम किशोर वर्मा के घर से ₹1.05 लाख कैश समेत कीमती सामान चोरी. ​कोतवाली देहात थाने में मुकदमा किया दर्ज.

कानपुर में लड़की से छेड़छाड़
कानपुर में घर में सो रही युवती से छेड़छाड़. बिरहा रोड के रहने वाले पीड़ित ने मकान मालिक के बेटे पर नशे की हालत में छेड़छाड़ का लगाया आरोप. आरोपित को परिजनों ने पकड़ा. मुकदमा दर्ज. फीलखाना थाने का मामला.

ड्रग्स माफिया विक्की नेपाली अरेस्ट
लखीमपुर खीरी जिले में ड्रग्स माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ कुख्यात ड्रग माफिया विक्की नेपाली को पुलिस ने किया गिरफ्तार. विक्की नेपाली पर पूर्व में गैंगेस्टर, NDPS के मुकदमे है दर्ज ,,पलिया कोतवाली का मामला.

सुल्तानपुर में सड़क हादसा
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 80 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत. ​निमंत्रण से लौट रहे मोपेड सवार राम अनुज मिश्रा को तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर. स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. ​मोतीगंज निवासी बुजुर्ग की मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम, पूरे इलाके में शोक की लहर.

देवरिया में पलटी एसडीएम की गाड़ी
देवरिया जिले में अनियंत्रित होकर SDM की गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलटी. बलिया जिले के रसड़ा SDM संजय कुमार की बोलेरो गाड़ी पलटी. गाड़ी के चारों पहिए हुये ऊपर. बड़ा हादसा टला. बाल-बाल बचे SDM संजय कुमार और ड्राइवर. नीलगाय को बचाने में हुआ हादसा. मईल थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव के पास का मामला.

उन्नाव में पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
उन्नाव जिले में दबंग ने गुर्गों के साथ 3 युवकों को उठाया. पुरानी रंजिश में एक को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट. दबंग विपिन सिंह के घर 8 मार्च की देर रात पार्टी के दौरान मनोकान्त शुक्ल ने रामजी व महेंद्र नाम के युवक से गाली गलौज व मारपीट कर दी. विपिन सिंह अपने गुर्गों के साथ देर रात मनोकान्त समेत 3 को कार से अगवा कर फरार हो गया. आरोप है कि तीनों को जमकर मारा पीटा, पिटाई से मनोकान्त की मौत. माखी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की देर रात परिजनों ने मृतक मनोकान्त के रूप में की शिनाख्त. मृतक की पत्नी ने विपिन सिंह पर देर रात अगवा कर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में दी तहरीर.

कुशीनगर में पेड़ पर मिली लटकती हुई लाश
कुशीनगर जिले में पेड़ पर लटकता शव मिलने से सनसनी. गेहूं के खेत में पेड़ से लटका मिला शव. मृतक की नहीं हुई पहचान. हत्या कर शव को लटकाने की आशंका. अनजान युवक के शव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म. शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस. हाटा कोतवाली के संखापार माफी गांव की घटना.

जौनपुर में चला बुलडोजर
जौनपुर जिले में दर्जनों जर्जर दुकानों पर नगर पालिका प्रशासन ने चलाया बुलडोजर. दुकानों के ध्वस्तीकरण से मचा हड़कंप. नये सिरे से निर्माण के बाद नगर पालिका दुकान बनाकर देगी व्यापारीयों को. सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल रही तैनात. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला.

भदोही में 3 शातिर बदमाशों का एनकाउंटर
भदोही जिले में मुठभेड़ में 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार. तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से हुए घायल. चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे बदमाश. औराई थाना इलाके के कोठरा का मामला.

अमरोहा में गोकश का पुलिस ने किया एनकाउंटर
अमरोहा जिले में चेकिंग के दौरान पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़. मुठभेड़ में गौकश जाकिर पैर में गोली लगने से घायल. थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की बुलेट प्रूफ जैकट में भी लगी गोली. तीन दिन पूर्व गौकशी की घटना को दिया था अंजाम. एक ऑटो, तमंचा कारतूस गौकशी के उपकरण बरामद. घायल जाकिर पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज. थाना बछरायूं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़.

मेरठ में 100 से अधिक अवैध दुकानों पर चलेगा बुलडोजर
मेरठ में अवैध सेंट्रल मार्केट पर लटकी ध्वस्तीकरण की तलवार. 100 से ज्यादा अवैध दुकानों पर आज बुलडोजर चलने की उम्मीद. आवास विकास कर सकता है बड़ी कार्रवाई. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध मार्केट ध्वस्त करेगा आवास विकास. 2 साल पुराने आदेश की अवमानना पर फंसे अफसर. आवास विकास ने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी. 33 संपत्तियों पर बनी 100 से ज्यादा अवैध दुकानें. थाना नौचंदी स्थित सेंट्रल मार्केट का मामला.

गाजियाबाद की 34 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त
गाजियाबाद की 34 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित. जांच समिति के सत्यापन के बाद मिली मंजूरी. 4 ग्राम पंचायतों को गोल्ड श्रेणी का अवॉर्ड. 14 ग्राम पंचायतों को सिल्वर और 16 को ब्रॉन्ज श्रेणी. बहादुरपुर, बंदीपुर, मटौर और मथुरापुर को गोल्ड श्रेणी. टीबी मुक्त अभियान के तहत पंचायतों ने पेश किए थे दावे. सीएमओ की अध्यक्षता वाली समिति ने किया सत्यापन. 24 मार्च को ग्राम प्रधानों को किया जाएगा सम्मानित. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रही जागरूकता मुहिम.

हापुड़ में छायी धुंध
हापुड़ में अचानक छायी धुंध की चादर. हापुड़ शहर धुंध के आगोश में समाया. सड़कों पर विजिबिलिटी हुई बेहद कम. वाहन चालकों को वाहन चलाने में हो रही परेशानी. लाइट और डीपर जलाकर चल रहे वाहन चालक.

मेरठ में तीसरी मंजिल से कूदा युवक
मेरठ जिले में अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक. अस्पताल में मानसिक अवसाद का शिकार हुआ युवक. घर जाने की ख्वाहिश में खिड़की का शीशा तोड़कर कूदा. युवक का पैर टूटा अस्पताल में भर्ती. थाना लोहिया नगर क्षेत्र के NAMS अस्पताल का मामला.

गाजियाबाद में पनीर के गोदामों में छापेमारी
गाजियाबाद में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई. भोजपुर क्षेत्र के नाहली गांव में पनीर के 3 गोदामों पर की छापेमारी. छापे में करीब 28 से 30 लाख रुपये की खाद्य सामग्री जब्त. 17 लाख का दूध पाउडर और 11 लाख का रिफाइंड बरामद. पनीर, दूध पाउडर और क्रीम के 12 सैंपल जांच को भेजे. गोदामों में गंदगी और खाद्य सामग्री से आ रही थी दुर्गंध. जमील के एक गोदाम को प्रशासन ने किया सील. गुलजार और सबनूर के गोदामों से भी लिए गए सैंपल. दिल्ली तक होती थी सप्लाई. रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई.

देवरिया में कई लड़कों ने मिलकर की लड़की से बदसलूकी
देवरिया जिले में दिनदहाड़े कई लड़कों ने युवती से की बदसलूकी. खेत के रास्ते जा रही युवती को कई युवकों ने घेरा. बांह पकड़कर खींचने का किया प्रयास. युवती लगातार छोड़ देने की लगाती रही गुहार. मनबढ़ युवक मोबाइल से बनाते रहे वीडियो. मदनपुर पुलिस ने 2 नामजद, 4 अज्ञात पर दर्ज किया केस. बीते 14 फरवरी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो. मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला.

सर्किट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
सर्किट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है. प्रक्रिया की गई आसान और पारदर्शी. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सामान्य व्यक्ति भी बुक कर सकेंगे सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में कमरे. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम रूम अवेलेबिलिटी डैशबोर्ड और लाइव रूम स्टेटस की मिल सकेगी जानकारी. केंद्रीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से सभी बुकिंग और राजस्व की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग.

कानपुर में तेज रफ्तार का कहर
कानपुर में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार कार का कहर. जाजमऊ में अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी. कार में सवार चार दोस्त बाल बाल बचे. राहगीर ने दौड़कर बचाई अपनी जान. हादसे का वीडियो वायरल.

आगरा में दबंग ने दूसरे पक्ष को घर में घुसकर पीटा
आगरा जिले में मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर की मारपीट. रहीस नाम के आदमी पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस. थाना खंदौली क्षेत्र का मामला.

गाजियाबाद में युवक नाले में गिरा
ग़ाज़ियाबाद साईट-4 साहिबाबाद के नाले में एक व्यक्ति के गिरने की सुचना पर फायर स्टेशन वैशाली से डिजास्टर वैन मय यूनिट घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पर जाकर देखा की व्यक्ति नाले के अंदर फंसा हुआ है. फायर यूनिट ने बिना देरी किए तत्काल रेस्क्यू कर व्यक्ति को कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित नाले से बाहर निकाला, व्यक्ति का नाम परम पटेल है.

आगरा में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिडंत
आगरा जिले में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की हुई भिड़ंत. ट्रॉली में भरे हुए थे आलू, जबकि बाइक पर तीमारदार के साथ था मरीज. हादसे में मरीज हुआ गंभीर घायल. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लगाया जाम. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. पुलिस ने समझा बुझाकर खुलवाया जाम. थाना एकता क्षेत्र का मामला.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *