टूटे कुकर, सिलेंडर के टुकड़े, 5 लाश… अयोध्या ब्लास्ट में क्या मिला? पुलिस का बड़ा अपडेट

0
टूटे कुकर, सिलेंडर के टुकड़े, 5 लाश… अयोध्या ब्लास्ट में क्या मिला? पुलिस का बड़ा अपडेट


Last Updated:

Ayodhya Blast News: अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने कहा कि हमें शाम करीब 7:15 बजे एक विस्फोट और एक घर की छत गिरने की सूचना मिली. स्थानीय पुलिस और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाना और पीड़ितों को निकालना शुरू कर दिया। मलबा हटाए जाने के बाद कुल पांच लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहां पहुंचने पर सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया गया.

ख़बरें फटाफट

अयोध्या ब्लास्ट को लेकर बड़ा अपडेट.

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थानाक्षेत्र के पगला भारी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम को शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद एक मकान ढह गया, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. मलबे से पुलिस को टूटे कुकर और सिलेंडर के टुकड़े मिले हैं. वहीं सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है. इसके अलावा ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद एटीएस का बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा. तय एसओपी के मुताबिक एटीएस ने भी विस्फोट की जांच की.

डीएम ने बताया अयोध्या का सच
अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने कहा कि हमें शाम करीब 7:15 बजे एक विस्फोट और एक घर की छत गिरने की सूचना मिली. स्थानीय पुलिस और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाना और पीड़ितों को निकालना शुरू कर दिया। मलबा हटाए जाने के बाद कुल पांच लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहां पहुंचने पर सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया गया. घटनास्थल से सारा मलबा हटा दिया गया है और तलाशी ली गई है, और अभी तक किसी मृतक या घायल व्यक्ति का शव नहीं मिला है. घटना के कारण के संबंध में प्रथम दृष्टया सिलेंडर विस्फोट या कुकर विस्फोट का पता चलता है, क्योंकि हमें दोनों ही मिले हैं. घटनास्थल पर बारूद या पटाखों का कोई निशान नहीं मिला है.

पुलिस ने बताया कि कहां हुआ ब्लास्ट
वहीं इस ब्लास्ट को लेकर पुलिस ने कहा कि पप्पु गुप्ता का मकान गांव के बाहर खेतों में बना है. इसकी छत गिरने की सूचना पर पुलिस पहुंची. फॉरेसिंक टीम पहुंची और रेसक्यू आपरेशन चलाया गया. पूरा निरिक्षण किया गया. जेसीबी से मलबा हटाया गया. इस दौरान मलबे के नीचे किचन के बर्तन मिले हैं. आसपास के एरिया को सर्च किया जा रहा है. मौके से एवीडेंस लिये है. कार्रवाई की जा रही है.

अयोध्या ब्लास्ट को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
वहीं डॉक्टर ने बताया कि रात को 9.15 पर 5 डेड बाडी आयी हैं. अब आगे पोस्टमार्टम होा. मृतकों में 2 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं.वहीं इस ब्लास्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अयोध्या में ब्लास्ट की वजह से 5 लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है. घायलों के समुचित उपचार की तत्काल व्यवस्था की जाए और मामले की जाँच हो.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

टूटा कुकर, सिलेंडर के टुकड़े… अयोध्या ब्लास्ट में क्या मिला? पुलिस का अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *