टेंपो में भारी बैग लेकर थाने पहुंचा युवक, अंदर घुसते ही बोला- साहब इसमें तो… खोलते ही पुलिस बेहोश!
Last Updated:
Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में एक टेंपो चालक भारी बैग लेकर थाने जा पहुंचा. वह बैग लेकर दनदनाते हुए सीधा पुलिस स्टेशन के अंदर जा घुसा. उसके बैग खोलते ही पुलिस टीम के होश फाख्ता हो गए.
टेंपो चालक को कारोबारी ने इनाम दिया.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अजब गजब मामला सामने आया. यहां एक युवक टेंपो में भारी बैग लेकर थाने जा पहुंचा. वह बैग साथ में लेकर उतरा और पुलिस स्टेशन के अंदर जा घुसा. सबकी नजरें उसके बैग पर ही टिकी थीं. उसने सीधा थानेदार से जाकर बात करना शुरू किया. अपनी पहचान बताने के बाद उसने बैग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि- साहब इसमें तो बहुत सारे रुपए हैं. जैसे ही उसने बैग खोला तो पुलिस के होश उड़ गए. आस-पास मौजूद सिपाहियों तक की आंखें खुली रह गईं.
मामला गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके का है. जहां टेंपो चलाने वाले ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. टेंपो चालक ने पुलिस को बताया कि उसके टेंपो में कोई रुपयों से भरा बैग भूल गया था. उसमें बहुत सारी नोटों की गड्डियां भरी हुई हैं. जिसके बाद पुलिस ने बैग की तलाशी ली, तो उसमें तकरीबन 8 लाख रुपए की नगदी रखी हुई थी. पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि एक कारोबारी ने रुपयों से भरा बैग गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद कारोबारी से संपर्क किया गया.
यह भी पढ़ेंः शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ट्रेन में साल भर फ्री में करता रहा सफर, जानकर भी कुछ नहीं कर पाई रेलवे
कारोबारी थाने पहुंचा और अपने खोए हुए रुपए वापस पाकर खुशी से झूम उठा. उसने टेंपो चालक का सिर्फ धन्यवाद ही नहीं किया बल्कि उसे तकरीबन 21 हजार रुपए इनाम में दे दिए. बता दें कि, गाजियाबाद के इंद्रगड़ी के रहने वाले रवि कुमार टेंपो चलाते हैं. रवि के टेंपो में यूपी के ललितपुर के रहने वाले कारोबारी बैठे थे. वह पुराने बस अड्डे उतरे, लेकिन अपना बैग टेंपो में ही छोड़ गए. टेंपो चालक ने ईमानीदारी दिखाते हुए नोटों से भरा बैग पुलिस को वापस दे दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ललितपुर के रहने वाले दिवाकर, राजू और सौरभ अपने कारोबार से सिलसिले में गाजियाबाद पहुंचे थे. सभी पुरानी गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं. उनके बैग में तकरीबन 8 लाख रुपए थे. वह गलती से एक टेंपो में अपना बैग भूलकर चले गए थे. जब इन कारोबारी को एहसास हुआ तो इन्होंने थाना सिहानी गेट में इसकी सूचना दी थी. पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, लेकिन किसी भी टेंपो का उनको पता नहीं चला. आखिर में इमानदार टेंपो चालक ने खुद ही आकर रुपयों से भरा बैग लौटा दिया.