ट्रेन में ले गया घर से बना खाना, खाकर जैसे हाथ धुले,TTE आया और लगाई पेनाल्टी
Last Updated:
ट्रेन में सफर के दौरान तमाम लोग घर से बना खाना ले जाना पसंद करते हैं. ऐसे ही एक यात्री ने किया. ट्रेन में खाना खाया. इसके बाद टायलेट के पास लगे नल से हाथ धुले और बचा हुआ खाना व खाली पोलीथिन वहीं फेंक दी. उसी दौरान टीटीई आ गया और गदंगी फैलाने के मामले में उस पर जुर्माना लगा दिया.
झांसी. ट्रेन में सफर के दौरान तमाम लोग घर से बना खाना ले जाना पसंद करते हैं. ऐसे ही एक यात्री ने किया. ट्रेन में खाना खाया. इसके बाद टायलेट के पास लगे नल से हाथ धुले और बचा हुआ खाना व खाली पोलीथिन वहीं फेंक दी. उसी दौरान टीटीई आ गया और गदंगी फैलाने के मामले में उस पर जुर्माना लगा दिया. इस तरह यात्री को घर से बना खाना ले जाना भारी पड़ गया. वह दोबारा भूलकर ऐसी गलती नहीं करेगा.
भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और आरामदायक यात्रा कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों पर रोक लगाने के लिए स्टेशनों व ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है.
रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ग्वालियर-झांसी रेल सेक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पैसेंजर ट्रेन, मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की जांच की गयी. ग्वालियर-झांसी रेलखंड पर चलाये गए इस अभियान में मुख्य टिकिट निरीक्षक उमंग राजावत, राजेंद्र छारी, दीपक कुमार , विकास श्रीवास्तव, रामनिवास मीणा सहित रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवान शामिल रहे. इस चेकिंग अभियान में 205 यात्रियों से बिना टिकट, धूम्रपान, गंदगी फैलाने से पकड़े गए और जुर्माने के रूप में 119035 रुपये वसूल किए गए.
उत्तर मध्य रेलवे अपने रेल यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें. सफर के दौरान गंदगी न फैलाएं. झांसी डिवीजन के अनुसार इस तरह के जांच अभियान आगे भी चलते रहेंगे. रेलवे सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. स्टेशनों और ट्रेनों पर ऐसे लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे बगैर और अनिधिकृत टिकट पर यात्रा न करें. इससे रिजर्वेशन कराकर सफर करने वालों को परेशानी होती है.