ट्रेन से स्लीपर कोच में जा रही थी महिला, तभी टीटी ने मांगा टिकट, देखते ही कहा- ये सही नहीं है, पहुंच गई गेट के पास

0
ट्रेन से स्लीपर कोच में जा रही थी महिला, तभी टीटी ने मांगा टिकट, देखते ही कहा- ये सही नहीं है, पहुंच गई गेट के पास


Last Updated:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साम्हों और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से एक महिला कूद गई. इस दौरान उसका एक हाथ कट गया और गंभीर चोट भी लग गई. जीआरपी और स्थानीय पुलिस जबतक मौके पर पहुंचती,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

ट्रेन में टीटी द्वारा टिकट मांगने पर महिला कूदी. (सांकेतिक तस्वीर)

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में टीटीई से झगड़ा होने के बाद महिला ट्रेन से कूद गई. ट्रेन से कूदने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला गलत ट्रेन में चढ़ गई थी. इस दौरान टीटीई ने उससे टिकट बनावे को कहा, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया था. मृतक महिला का पति नेवी में है. घटना की छानबीन रेलवे और पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साम्हों और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से एक महिला कूद गई. इस दौरान उसका एक हाथ कट गया और गंभीर चोट भी लग गई. जीआरपी और स्थानीय पुलिस जबतक मौके पर पहुंचती,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पास से सोने की चेन और अंगूठी मिली है. उसके हाथ पर गर्म पट्टी भी बंधी हुई थी. जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि वह किसी चोट या बीमारी का इलाज के लिए सफर कर रही है. मौके से पुलिस को ब्लूटूत डिवाइस भी मिला है. हालांकि महिला का बैग और मोबाइल फोन नहीं मिला है.

घटना को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पटना से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन के एस-11 कोच में सीट नंबर चार पर महिला सफर कर रही थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के पास किसी दूसरी ट्रेन का टिकट था और वह गलती से स्पेशल ट्रेन में चढ़ गई थी. इस दौरान जब टीटीई ने महिला से टिकट मांगा तो वह सही टिकट नहीं दिखा सकी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. टिकट बनावे को लेकर हुए विवाद के बाद महिला उठी और गेट पर जाकर थोड़ी देर के लिए खड़ी हो गई और फिर चलती ट्रेन से कूद गई. मृतक महिला की पहचान आरती यादव के रूप में हुई है. वह कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र के भोगनीपुर गायत्री नगर अहरौली शेख की रहने वाली थी.

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ट्रेन से जा रही थी महिला, तभी टीटी ने मांगा टिकट, देखते ही कहा- यह सही नहीं है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *