ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में नए साल की धूम, श्रद्धालुओं के बीच हाहाकार क्यों?
Last Updated:
Banke Bihari Darshan: ठाकुर बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में नववर्ष का जादू हर ओर दिखाई दे रहा है. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं. मंदिर में इतनी भीड़ है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है और मथुरा-वृंदावन में हाहाकार मचा हुआ है.
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव इतना अधिक है कि श्रद्धालुओं की चीज़ पुकार निकल रही है. देश के कोने-कोने से लोग भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए मंदिर की चौखट पर मत्था टेकने पहुंच रहे हैं. 25 दिसंबर से लगातार भीड़ बढ़ रही है और लोग अपनी सुविधा अनुसार वृंदावन पहुंच रहे हैं.

भगवान बांके बिहारी मंदिर प्रांगण में भीड़ के बढ़ते दबाव से बच्चे और बुजुर्ग घबरा गए. बाहर से आए श्रद्धालुओं ने प्रशासन की नाकामी और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए.

जैसे-जैसे नव वर्ष की तारीख करीब आ रही है, लोग वृंदावन की ओर रुख कर रहे हैं. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार पहुंच रहे हैं. नव वर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्थाओं का दावा किया था, लेकिन यह दावे केवल हवा-हवाई नजर आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हाई पावर्ड कमेटी मंदिर प्रशासन और पुजारियों के साथ लगातार बैठकें कर रही है, ताकि मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें. हालांकि, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जारी की गई नई गाइडलाइन भी ध्वस्त नजर आ रही है.

हाई पावर्ड कमेटी के दावों के बावजूद मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा ठहरती नजर नहीं आ रही. सभी मार्ग भीड़ से खचाखच भरे हुए थे और लोग मंदिर पहुंचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में भारी भीड़ के कारण बच्चे और बुजुर्ग खासे परेशान नजर आए. लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे और प्रशासन की व्यवस्थाएं यहां पूरी तरह फेल होती दिख रही थीं.

नववर्ष के मौके पर भगवान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ गई. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंदिर का दौरा किया. कमिश्नर शैलेंद्र सिंह और डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने तैनात सुरक्षा कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए और भीड़ को नियंत्रित करने के आदेश दिए.