‘तिनके की तरह उड़ जाएगी पाक की टीम’, भारत-पाकिस्तान T-20 मैच को लेकर मेरठ के युवाओं का भरोसा

0
‘तिनके की तरह उड़ जाएगी पाक की टीम’, भारत-पाकिस्तान T-20 मैच को लेकर मेरठ के युवाओं का भरोसा


होमखेलक्रिकेट

‘तिनके की तरह उड़ जाएगी पाक की टीम’, भारत-पाकिस्तान T-20 मैच को लेकर बोले फैंस

Last Updated:

Public Opinion India Pakistan T20 Match: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार के दिन महामुकाबला होने वाला है. इसको लेकर मेरठ के युवाओं ने अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि आज के मैच में भी भारत जीत के साथ परचम लहराएगा.

मेरठ: कोलंबो में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी, जिसका लाइव प्रसारण शाम 7:00 बजे शुरू हो जाएगा. लेकिन उससे पहले ही मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है. क्रांति धरा मेरठ की अगर बात की जाए, तो विभिन्न स्थानों पर मैच देखने को लेकर लाइव प्रसारण के लिए एलईडी लगाई गई है. वहीं दूसरी और युवाओं ने तो जीत के जश्न की तैयारी भी कर ली है. ऐसे ही कुछ युवाओं से लोकल 18 की टीम द्वारा भी खास बातचीत की गई.

भारत की आंधी के सामने उड़ जाएगी पाकिस्तान टीम

लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए युवा क्रिकेटर सचिन शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की टीम धराशाई हो जाएगी, क्योंकि बात चाहे सूर्यकुमार यादव की करें या अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा की, एक से बढ़कर एक प्लेयर हमारी टीम में मौजूद हैं, जो इस मैच को आसानी से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे.

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जिस एक खिलाड़ी का भी आज दिन रहेगा, वही इस मैच में इतिहास रच देगा. वह कहते हैं कि मैच में भारतीय टीम को पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर बनाना चाहिए, जिसका सामना करते हुए पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी आउट हो जाएंगे.

कमाल दिखाएंगे अभिषेक शर्मा

युवा क्रिकेटर मेंहुल शर्मा ने कहा कि अभिषेक शर्मा जिस तरह से बैटिंग करते हुए नजर आते हैं, इस तरह का नजारा इस मैच के दौरान भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की बात की जाए, तो सभी 11 प्लेयर में वह क्षमता है कि वह मैच को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारे एक खिलाड़ी की क्षमता इतनी है कि उनके 11 खिलाड़ी भी ढेर हो जाएंगे. ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है. भारतीय टीम जीत के साथ एक नया इतिहास भी रचेगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान नहीं, बल्कि सभी टीमों को भारतीय टीम धराशाई करते हुए वर्ल्ड कप लाकर भारत का नाम रोशन करेगी.

सभी खिलाड़ी का दिखेगा बेहतर परफॉर्मेंस

युवा खिलाड़ी अनुज ने कहा कि मैच जीतने में सभी खिलाड़ी महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं. इसलिए आज मैच के दौरान भी बैटिंग, फील्डिंग और बोलिंग सभी क्षेत्रों में भारतीय टीम बेहतर करते हुए नजर आएगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय टीम अभी खेल रही है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि टीम एक बड़ा स्कोर बनाकर नया इतिहास रचेगी. बताते चलें कि इसी तरह से अन्य युवा खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में है, जिसका सामना पाकिस्तानी टीम नहीं कर पाएगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों