दिनभर फोन और लैपटॉप चलाते हैं… तो आप भी हो सकते हैं सर्वाइकल का शिकार! इन तरीकों से करें अपना बचाव
Last Updated:
Cervical problem: फोन और लैपटॉप का अधिक उपयोग करने से ज्यादातर लोगों में सर्वाइकल की समस्या देखने को मिल रही है. लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करने से सोल्डर और कंधे पर जोर जाता है. जिससे सर्वाइकल की समस्या देखने को मिलती है, अगर आप भी सर्वाइकल के दर्द से परेशान है तो कुछ नुस्खे आपको दर्द से राहत दिला सकते हैं.
सर्वाइकल पेन आजकल मोबाइल फोन और लैपटॉप के लगातार इस्तेमाल के कारण एक आम समस्या बनती जा रही है. अधिक समय तक लैपटॉप गर्दन झुकाकर काम करने या फिर लगातार मोबाइल देखते रहने के कारण यह समस्या लोगों में अधिक बढ़ रही है.

ज्यादा देर तक गर्दन झुका कर काम करने या फिर गलत पोजीशन में सो जाने से गर्दन दर्द की समस्या उत्पन्न होती है. जो धीरे-धीरे सर्वाइकल की दिक्कत में तब्दील हो जाती है. यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और इतना परेशान कर देता है कि ना तो दिन में चैन मिलता है और ना ही रात को नींद पूरी हो पाती है.

इसके अलावा सर्वाइकल पेन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. मसलन मानसिक तनाव व चिंता के कारण भी गार्डन की नसों पर दबाव पड़ता है जो सर्वाइकल पेन की समस्या पैदा करता है, इसके अलावा घर के काम करते वक्त जरूरत से ज्यादा भारी वजन उठाने से भी गर्दन पर नसों का खिंचाव हो सकता है. जिससे यह समस्या उत्पन्नहो सकती है.

कभी कबार तो स्थिति यह होती है कि पेन किलर खाने के बाद भी इस दर्द से छुटकारा नहीं मिलता. ऐसे में अगर आप भी कई घंटे तक लैपटॉप या मोबाइल पर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिसका उपयोग करते हुए आप अपने सर्वाइकल पेन को कम कर सकते हैं.

अगर आप भयंकर सर्वाइकल पेन से परेशान है. जिसके कारण आपको सर दर्द और चक्कर जैसी समस्या भी हो रही है तो इसके लिए आप एक बेहद कारगर नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी जड़ी बूटी या औषधि का उपयोग नहीं करना है, बल्कि एक छोटा सा जुगाड़ आपके सर्वाइकल पेन को खत्म कर सकता है.

इसके लिए आपको सबसे पहले एक तौलिया लेकर उसे गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह से भिगोना है, तोलिया अच्छी तरह से भीगने के बाद अब इसे निचोड़ कर अपने गर्दन पर थोड़ा सिक्स लेकर हल्का मसाज करें और तोलिए पर भी विक्स लगा दें.

हल्के मसाज के बाद आप तालियां को गर्दन पर रखकर सिकाई करें, इस प्रक्रिया को लगातार दोहराएं आप देखेंगे की आधे घंटे तक तोलिया को गर्दन पर रखने से सर्वाइकल पेन सर दर्द और सूजन जैसी अन्य समस्या से आपको राहत मिलने लगेगी.