दिन में फैक्‍ट्री में काम, शाम ढलते ही…,पुलिस पहुंची तो दिखा वाहनों का शोरू

0
दिन में फैक्‍ट्री में काम, शाम ढलते ही…,पुलिस पहुंची तो दिखा वाहनों का शोरू



गाजियाबाद. क्राइम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद व थाना कविनगर पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनकी निशादेही पर अलीगढ़ व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से चोरी किये गये 21 दो पहिया वाहन बरामद किये गये हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

पूछताछ पर अभियुक्त विजय यादव ने बताया कि उसने 10वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड दी. नोएडा में मजदूरी पर एक्सपोर्ट कम्पनी में प्रेसिंग का काम करने लगा. करीब 3-4 वर्ष पूर्व वहां कृष्णा व राजा से मुलाकात हुई, जो दो पहिया वाहन चोरी करते थे. लालचवश विजय यादव भी उनके साथ वाहन चोरी करने जाने लगा. वो लोग विजय को एक बाइक में 1,000 रुपये देते थे. कुछ समय बाद कृष्णा व राजा को पुलिस ने पकड़ लिया और विजय अपने गांव भाग गया था. मई वर्ष 2022 में विजय कोतवाली देहात हापुड से जेल गया था जेल से छूटने के बाद उसने दो पहिया वाहन चोरी करने का अपना अलग गिरोह बना लिया. उसके गिरोह में उसके अलावा पिन्टू सोलंकी, राहुल, अभिषेक व सोनू थे. सभी मिलकर गाजियाबाद, नोएडा व दिल्ली एऩसीआर क्षेत्र से दो पहिया वाहनों की चोरी करने लगे.

नौ हजार रुपये में बाइक

अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वह गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से दो पहिया वाहनों की चोरी करके अलीगढ़ व बुलन्दशहर के देहात क्षेत्रों में आठ-नौ हजार रुपये मे बेच देते हैं, ये लोग दिन में कम्पनियों मे काम करते है तथा जब भी इनके पास मोटर साईकिलों की डिमाण्ड आती है तो ये लोग रात के समय चोरी करते थे.

डिमांड के अनुसार करते थे चोरी

मोटर साइकिल की डिमांड विजय, पिन्टू व राहुल को सोनू व अभिषेक बताते थे. मोटर साइकिल चोरी करके उसे छिपा देते थे. मौका मिलने पर उसे आस-पास के क्षेत्रों में डिमांड के अनुसार ले जाकर बेच देते थे. अलीगढ़ में इस गैंग द्वारा काफी चोरी की मोटर साइकिलें छिपाकर रखी थी. अभियुक्तों ने बताया पिछले कुछ समय से पुलिस अलीगढ़ में इनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, जिसके डर से इन लोगो ने अपने ठिकानों से ये सभी चोरी के दो पहिया वाहन हटा कर यहां गाजियाबाद में छिपा रखे थे.

Tags: Ghaziabad News, Ghaziabad Police



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों