दिल्ली धमाके के बाद सख्त सुरक्षा; UP बॉर्डर पर SSB ने पकड़ा पाकिस्तानी युवक और विदेशी महिला
Last Updated:
यूपी के बहराइच में अंतर्राष्ट्रीय चेकपोस्ट रुपईडीहा बॉर्डर से पुलिस ने नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. दोनों को 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
बहराइच: दिल्ली में हुए धमाके के बाद जहां हर तरफ देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट थी तो वहीं यूपी में भी बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी गई. हर आने-जाने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. शनिवार सुबह करीब 10 बजे एसएसबी की टीम के हाथ घुसपैठ करते एक महिला और पुरुष धर दबोच लिए गए. एसएसबी के होश तब उड़े, जब पकड़े गए महिला-पुरूष विदेशी पाकिस्तानी निकले. इसमें से 61 वर्षिय महिला सुमित्रा शकील ओलिविया ब्रिटिश व 35 वर्षीय हस्सन अम्मान सलीम पुत्र मोहम्मद सलीम मूल निवासी (पाकिस्तानी) निकले.
कौन हैं ये पाकिस्तानी शख्स और ब्रिटिश महिला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई 61 वर्षीय महिला मूल निवासी इंडिया कर्नाटक की है, जो मास्टर डिग्री के लिए UK लगभग 20 साल पहले सन 2002 में गई थी और फिर वहीं पर नागरिकता लेकर रहने लगी. जहां पर उसकी मुलाकात पाकिस्तान के मूल निवासी 35 वर्षीय सलीम से हुई, फिर दोनों UK में ही रहकर जॉब करने लगे. हाल-फिलहाल में दोनों नेपाल घूमने आए थे, जिसके बाद आज घुसपैठ करते हुए पकड़े गए. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है, फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
बहराइच से सटे अंतर्राष्ट्रीय चेकपोस्ट बॉर्डर पर गिरफ्तार
यूपी के बहराइच में अंतर्राष्ट्रीय चेकपोस्ट रुपईडीहा बॉर्डर से पुलिस ने नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करने के मामले में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त महिला और पाकिस्तानी मूल के पुरुष को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ धारा 14A विदेशी अधिनियम के तहत थाना रूपईडीहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है.
बॉर्डर से पुलिस ने 61 वर्षीय सुमित्रा शकील ओलिविया पुत्री जॉन फ्रेडरिक सुमित्रा निवासी मूल रूप से उद्दुपी कर्नाटक व ब्रिटिश पासपोर्ट होल्डर व ओसीआई कार्ड होल्डर व पता 25 HREACHCOMBE ड्राइव ग्लौकेस्टर UK और 35 वर्षीय हस्सन अम्मान सलीम पुत्र मोहम्मद सलीम (पाकिस्तानी मूल) व हाल निवासी 1A DALMORTON रोड मेनचेस्टर UK को गिरफ्तार न्यायालय के समकक्ष पेश किया है.
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.