दिवाली पर खरीदना है कुछ स्पेशल, तो फटाफट पहुंचे मुरादाबाद के बाजार गंज, जहां मिलेंगे एक से बढ़कर एक यूनीक आइटम
Last Updated:
Moradabad News: दीवाली पर मुरादाबाद के गंज बाजार में पीतल के यूनीक आइटम्स की खरीदारी जोरों पर है.
मुरादाबाद: यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है, तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में पीतल के कई तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं. जो देश-विदेश में एक्सपोर्ट होते हैं. लेकिन लोकल लेवल पर भी यहां पर एक मार्केट है. जहां पर इन दिनों दीपावली की तैयारी जोरों शोरों पर चल रही है. इस मार्केट में पीतल के सभी प्रोडक्ट मिलते हैं, जिन्हें लोग खरीदने के लिए आते हैं. इन दिनों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित दूर-दूर से लोग दीपावली पर इस्तेमाल होने वाली चीजों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं.
डिमांड की बात की जाए तो राम दरबार, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, दीपक, उरली, पीतल का पेड़ सहित आदि सजावटी सामान खरीदने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. बाजार गंज में स्थित यह मार्केट बर्तन बाजार क्षेत्र के नाम से जानी जाती है. जो शहर की पीतल की सबसे बड़ी मार्केट कही जाती है. जहां पर पीतल का सभी प्रकार का सामान मिलता है।
दूर-दूर से खरीदारी करने आते हैं लोग
क्या होती है कीमत
इसके अलावा दीपक की भी खूब बिक्री हो रही है और आर्डर आ रहे है. राम दरबार की भी अच्छी खासी डिमांड आ रही है. उन्होंने कहा कि कीमत की बात की जाए तो 800 रुपए किलो के हिसाब से 1000 रुपए किलो तक अलग-अलग कीमत और अलग-अलग मूर्ति के रेट रहते हैं. इसके अलावा अलग-अलग साइज में यह तैयार की जाती है. पसंद के हिसाब से भी साइज देकर यह तैयार कराई जा सकती है।