दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखीमपुर से बरेली के लिए शुरू की नई बस सेवा

0
दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखीमपुर से बरेली के लिए शुरू की नई बस सेवा


Last Updated:

Diwali Special Bus: दीपावली पर लखीमपुर रोडवेज डिपो से बरेली के लिए सीधी बस सेवा शुरू हुई, जिससे गोला, खुटार, बिलसंडा, बीसलपुर के यात्रियों को सुविधा और क्षेत्रीय विकास मिलेगा.

दीपावली के त्यौहार पर  हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे समय में परिवहन विभाग ने एक बड़ी पहल करते हुए लखीमपुर रोडवेज डिपो से बरेली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है. इस सेवा का उद्देश्य त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक, सुलभ और सुचारु यात्रा प्रदान करना है. लखीमपुर डिपो से बरेली के लिए शुरू की गई यह नई रोडवेज बस सेवा खास तौर पर गोला, खुटार, बिलसंडा और बीसलपुर होते हुए संचालित की जा रही है. यह मार्ग न केवल कम समय में बरेली पहुंचने का विकल्प देगा, बल्कि इन बीच के कस्बों और गांवों के यात्रियों को भी जोड़ने का काम करेगा. इससे न केवल लखीमपुर और बरेली के बीच यातायात बेहतर होगा, बल्कि इन इलाकों के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी.

इस संबंध में न्यूज़18 लोकल से बातचीत करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गीता सिंह ने बताया कि दीपावली त्यौहार से ठीक पहले इस बस को बरेली के लिए चलाया गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कनेक्टिविटी देना और सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. यह बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे लखीमपुर डिपो से बरेली के लिए रवाना होती है और दोपहर 2:30 बजे बरेली से लखीमपुर के लिए वापसी करती है। इस सेवा की शुरुआत से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो निजी वाहनों या अधिक किराए वाले साधनों पर निर्भर रहते थे.

इस नई पहल से परिवहन विभाग को जहां आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है, वहीं आम जनता को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिली है. आने वाले समय में ऐसे और रूट्स पर नई सेवाओं के विस्तार की उम्मीद की जा रही है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दिवाली पर लखीमपुर से बरेली के लिए शुरू की नई बस सेवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *