दीपावली पर जमकर लगी आग, रात भर दौड़ती रहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Last Updated:
UP News Live: मिर्जापुर जिले में फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई. गोदाम में लाखों का फर्नीचर जलकर खाख हो गया था. पांच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. कटरा कोतवाली क्षेत्र की घटना. सोनभद्र जिले के प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. आग की घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. मंदिर का आंशिक हिस्सा आग के चपेट में आ गया.
UP News Live Update: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. आग की घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. मंदिर का आंशिक हिस्सा आग के चपेट में आ गया. हालांकि राहत की बात यह रही की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत चुर्क पंचमुखी मंदिर का मामला.
मिर्जापुर जिले में फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई. गोदाम में लाखों का फर्नीचर जलकर खाख हो गया था. पांच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. कटरा कोतवाली क्षेत्र की घटना.
Agra News: आगरा में जूते की फैक्ट्री में लगी आग
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग. आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर हुआ राख. पटाखों की चिंगारी बताई जा रही आग लगने की वजह. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. थाना मंटोला क्षेत्र के मंटोला का मामला.
Azamgarh News: आजमगढ़ में दिवाली पर गोली मारकर युवक की हत्या
आजमगढ़ में दीपावली की रात खून की होली. दो पट्टीदारों में आपसी विवाद में चली गोली. गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत. मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चलाई ताबड़तोड़ गोली. घटना के बाद सभी मौके से हुए फरार,तलाश में जुटी पुलिस. सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट के साथ ही भारी भरकम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक. जहानगंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गाँव की घटना.
Varanasi News: वाराणसी पटाखों से कबाड़ के गोदाम में लगी आग
वाराणसी में दीपावली पर आतिशबाजी से कबाड़ के गोदाम में लगी आग. भीषण आग से क्षेत्र में मची अफरा तफरी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया. आग में लाखों रुपए का कबाड़ का समान जलकर हुआ खाक. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को घंटों करना पड़ा कड़ी मशक्कत. वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर का मामला.
Unnao Encounter News: उन्नांव में पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़
उन्नाव में महिलाओं से लूट करने वाले लुटेरे से हुई पुलिस की मुठभेड़. चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर झोंका फायर. जवाबी कार्यवाही मे शातिर लुटेरे के पैर मे लगी गोली. फूल तोड़ने गई महिलाओ के कान के झाले लूटकर हुआ था फरार. एसपी जेपी सिंह के आदेश पर गठित टीमे लगातार लुटेरों की कर रही थी तलाश. अजगैन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रोड की घटना.
Bulandshehar News: बुलंदशहर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
बुलंदशहर जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड बाजार के पास कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग. पटाखों के चलते बताया जा रहा है कबाड़े के गोदाम में आग लगने का कारण. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम, आग बुझाने में जुटी. आग लगने से पड़ोस में बने कपड़ा शो रूम को बना खतरा. थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड बाजार रोड का मामला.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें