दुनिया ने देखी देव दीपावली की भव्यता, घाटों पर दिखा सनातन का गर्व, दीपों की रोशनी से नहाए घाट

0
दुनिया ने देखी देव दीपावली की भव्यता, घाटों पर दिखा सनातन का गर्व, दीपों की रोशनी से नहाए घाट


Last Updated:

Dev Deepawali Photos: वाराणसी में बुधवार को देव दीपावली बहुत ही धूमधाम से मनाई गई. देव दीपावली के कार्यक्रम के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे. देव दीपावली का कार्यक्रम बहुत भी भव्य हुआ है. वाराणसी के घाटों पर लोगों का हुजुम उमड़ा हुआ था. लाखों लोग घाटों पर पहुंचे हुए थे. इस बार की देव दीपावली पर 25 लाख दीपों से घाटों को रोशन किया गया.

देव दीपावली की खूबसूरत तस्वीरें यूपी टूरिज्म ने शेयर किया है. फोटो बहुत ही भव्य है.

बता दें की देव दीपावली की तैयारी बहुत लंबे समय से चल रही थी. घाटों की साफ-सफाई और मेंटनेंस चल रहा था. देव दीपावली देखने के लिए लाखों लोग वाराणसी पहुंचते हैं.

dev deepawali varanasi

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर महाआरती में उमड़ी भीड़. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु. घाटों से गंगा की गोद तक उमड़ा आस्था का सैलाब. लाखों लोग हुए शामिल. 51 लीटर दूध से मां गंगा का हुआ दुग्धाभिषेक. गंगोत्री सेवा निधि की ओर से हुआ महाआरती का आयोजन.

dev deepawali

देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई. बाबा के दरबार को फूलों और रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया. धाम का पूरा परिसर दीपों की उजास से जगमगा उठा, जहाँ श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा.

dev deepawali

वाराणसी में देव दीपावली पर देशभक्ति का अनूठा रंग. दशाश्वमेध घाट पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि. सेना और एनडीआरएफ के जवान हुए उत्सव में शामिल. राजपथ जैसा नजारा अमर जवान ज्योति भी जली. 21 बटुक और 42 कन्याएं कर रही महाआरती.

dev deepawali 2025

वाराणसी में गंगा उस पार रेत पर जले 3 लाख दीप. बनाई गई आकर्षण रंगोली. रंग बिरंगे खूबसूरत लाइट से भी हुई सजावट. रोशनी से जगमग है गंगा के दोनों तट.

dev deepawali 2025

सीएम योगी क्रूज से निहार रहें देव दीपावली का अद्भुत नजारा. 84 घाटों का कर रहें दीदार. स्थानीय विधायक और मंत्री भी सीएम योगी के साथ मौजूद.

dev deepawali 2025

वाराणसी के नमो घाट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ. देव दीपावली महाउत्सव का किया आगाज. 25 लाख दीयों से जगमग हुए काशी के घाट. क्रूज से सीएम योगी ने देखा देव दीपावली का नजारा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Photos: दुनिया ने देखी देव दीपावली की भव्यता, घाटों पर दिखा सनातन का गर्व



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *