देवर की शादी से पहले भाभी ने दो बेटियों संग खुद को लगाई आग, तीनों की मौत
Last Updated:
Jalaun News: जालौन जिले के ग्राम दाढ़ी में पारिवारिक कलह से आहत महिला ने अपनी दो बेटियों संग खुद को आग लगा ली. तीनों की मौत हो गई. घटना के समय घर में देवर की शादी की तैयारियां चल रही थीं. रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.
जालौन. जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. पारिवारिक कलह से आहत एक महिला ने अपनी दो छोटी बेटियों (6 वर्ष और 2 वर्ष) के साथ खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. तीनों को गंभीर रूप से झुलसने की हालत में पहले जालौन और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मां और दोनों बेटियों ने दम तोड़ दिया.
पुलिस के अनुसार, मृतका की पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद गुस्से में महिला ने यह भयावह कदम उठा लिया. घटना उस समय हुई जब घर में रिश्तेदार जुटे हुए थे, क्योंकि मृतका के एक देवर की दो दिन बाद शादी होनी थी. बता दें कि मृतका के दो देवर यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें और चीखें सुनकर घरवाले दौड़े, लेकिन कमरा अंदर से बंद था. जब तक ताला तोड़ा गया, तीनों बुरी तरह जल चुकी थीं. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने भी कुछ नहीं कर सके. सबसे पहले जालौन अस्पताल में मां और बड़ी बेटी (6 वर्ष) ने दम तोड़ा, जबकि छोटी दो साल की बेटी को झांसी रेफर किया गया था, जहां सोमवार सुबह उसने भी अंतिम सांस ली. घर में मौजूद रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक दिन पहले जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां आज तीन जनाजे निकल रहे हैं. गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना से सदमे में हैं.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें