धान-गेहूं छोड़ करें हरियाली मिर्च की खेती, 10 हजार लगाएं और 1.25 लाख कमाएं; मात्र 60 दिन में…
बाराबंकी के बेरहरा गांव के किसान चमन मिश्रा पारंपरिक धान-गेहूं छोड़ हरियाली मिर्च की खेती से बेहतर मुनाफा कमा रहे है. आधे एकड़ में की जा रही इस नकदी फसल में प्रति बीघा 10-15 हजार रुपये लागत आती है, जबकि एक फसल से 1 से 1.25 लाख रुपये तक लाभ मिल जाता है. हरियाली मिर्च 60-70 दिन में तैयार हो जाती है और सालभर बाजार में मांग रहती है. इसकी खेती रेतीली या दोमट मिट्टी में अच्छी जल निकासी के साथ की जाती है. किसान मल्चिंग विधि अपनाते है. जिससे खरपतवार कम होता है और पैदावार बढ़ती है. नर्सरी तैयार कर पौध रोपाई के बाद सिंचाई की जाती है. जिससे कम समय में बेहतर उत्पादन मिलता है.