ध्वजारोहण कार्यक्रम: पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ा अपडेट, सबसे पहले इस मंदिर का करेंगे दर्शन

0
ध्वजारोहण कार्यक्रम: पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ा अपडेट, सबसे पहले इस मंदिर का करेंगे दर्शन


Last Updated:

Ayodhya News: अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे की शुरुआत सप्त ऋषि मंदिर से करेंगे, जहां सातों ऋषियों की प्रार्थना की जाएगी. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे.

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने के ऐतिहासिक क्षण की तैयारियां जोरों पर हैं. 25 नवंबर की वह तारीख जब इतिहास के पन्नों पर एक बार फिर दर्ज होगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संपूर्ण देशवासियों को मंदिर पूर्णता का संदेश देंगे. इसी तैयारी का जायजा लेने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र आज अयोध्या पहुंचे. उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगे.

यहां से करेंगे दौरे की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे की शुरुआत सप्त ऋषि मंदिर से करेंगे, जहां सातों ऋषियों की प्रार्थना की जाएगी. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री शेषावतार मंदिर का रुख करेंगे, जहां वे भगवान राम के अनन्य भक्त लक्ष्मण जी के सम्मुख आराधना करेंगे.

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण धर्म ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है. इसी पवित्र समयावधि में प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराएंगे. इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगे और राम मंदिर निर्माण कार्य की पूर्णता की औपचारिक घोषणा भी करेंगे.

एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक बैरिकेडिंग

ध्वज फहराने का मॉक ट्रायल एक दिन पहले सफलतापूर्वक किया गया था, जबकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में दूसरा मॉक ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर की जा रही है. एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक पूरे 8 किलोमीटर मार्ग पर बैरिकेडिंग की जा रही है. SPG और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां रूट का लगातार निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक व भव्य तरीके से संपन्न हो सके.

सप्त ऋषियों के मंदिर जाएंगे PM मोदी

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने लोकल 18 को बताया कि 25 नवंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी किस रास्ते से मंदिर परिषद में आएंगे, उस रास्ते का हम लोगों ने विस्तार से निरीक्षण किया है. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में एक आंशिक बदलाव किया गया है. राम मंदिर परिषद में जो सप्त ऋषियों के मंदिर हैं, उन सभी मंदिरों में वह जाकर प्रार्थना करेंगे. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने विशेष रूप से आग्रह भी किया है. वह लक्ष्मण जी के मंदिर में भी जाएंगे.

उसके बाद प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम मंदिर में होगा प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के पहले ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा. कल ध्वजारोहण का मॉक ड्रिल भी किया गया है, वह सफल रहा. आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारी का जायजा लेंगे. उनके समक्ष भी ध्वजारोहण का मॉक ड्रिल किया जाएगा.

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

PM मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ा अपडेट, सबसे पहले इस मंदिर का करेंगे दर्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *