नहीं खाई होगी आपने परवल की मिठाई, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, स्वाद भी जबरदस्त

0
नहीं खाई होगी आपने परवल की मिठाई, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, स्वाद भी जबरदस्त


Last Updated:

Parwal ki mithai: परवल की सब्जी अपनी बेहतरीन स्वाद के कारण हर समय प्रचलन में रहती है. परवल का अचार भी बहुत स्वादिष्ट बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको सब्जी के रूप में मशहूर परवल की मिठाई के बारे में बताने जा रहे है. बिल्कुल सही सुना आपने परवल की मिठाई जो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है. अब यह पारंपरिक सब्जी मिठाई के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी है. इसे खोवा, ड्राई फ्रूट्स और परवल से तैयार किया

अक्सर त्योहारों पर एक दूसरे को मिठाई देने का रिवाज है. लेकिन जब बात मिठाई की आती है तो मिलावट वाली मिठाई बाजार में पहचानी नहीं जाती. तो इसलिए अगर आप भी अपने मेहमानों को स्वादिष्ट और शुद्ध मिठाई खिलाना चाहते हैं तो आप घर पर ही परवल से स्वादिष्ट मिठाई तैयार कर सकते हैं. जिसकी आज हम आपको पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं.

NEWS18

अक्सर लोग परवल का इस्तेमाल सब्जी बनाने में करते है. लेकिन सब्जी से ज्यादा स्वादिष्ट परवल की मिठाई होती है. जी हां आपको थोड़ा सुनने में अजीब लग रहा होगा. लेकिन यह बात बिल्कुल 100% सच है. कई मिठाई की दुकानों पर परवल की मिठाई आपको खाने को भी मिल जाएगी.

NEWS18

सबसे पहले मार्केट से परवल खरीद कर लाना है. उनको पानी में अच्छे से धो करके परवल के ऊपर से छिलका उतार लेना है. छिलका उतारने के बाद परवल को बीच में से एक साइड से काटकर उसके बीच का गुद्दा अलग कर देना है. गुद्दा अलग करने के बाद दोबारा से परवल को पानी में अच्छे से धोना है.

NEWS18

अब बात आती है परवल को चासनी में पकने से पहले चूने में भिगोकर जरूर रखना है. क्योंकि चासनी में परवल टाइट रहे. इसलिए चूने का इस्तेमाल किया जाता है और चूने के पानी में परवल को लगभग 40 मिनट तक डुबोकर रखना होता है. जिससे कि वह अच्छे तरीके से टाइट हो जाए और चासनी में घुले ना.

NEWS18

अब बात आती है परवल को अच्छा रंग कैसे दिया जाए. 40 मिनट चूने के पानी में रखने के बाद अब परवल को पानी से निकाल कर के साफ सुथरे पानी में धोना है और धोने के बाद एक कढ़ाई में पानी लेकर के उसमें नेचुरल ग्रीन फूड कलर डाल दे और कलर डालने के बाद लगभग 3 मिनट तक उसमें परवल को डालकर पकाएं. जिससे कि परवल में अच्छे तरीके से कलर आ जाए.

NEWS18

अब बात आती है परवल को मीठा करने की तो परवल को मीठा करने से पहले हम चीनी की चासनी बनाते हैं. चीनी की जब चासनी तैयार हो जाती है. तब हमारे जो परवल है उनको चासनी में डुबोकर लगभग 15 मिनट तक पकाना है. जिससे कि वह अच्छे तरीके से मीठे हो जाए और सॉफ्ट हो जाए.

NEWS18

अब बात आती है परवल को भरने की परवल को भरने के लिए सबसे पहले खोया तैयार करना है. खोया तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको मावा लेना है मावे में आप साफ सुथरा बुरे का इस्तेमाल करें. बुरे के साथ-साथ आप इसमें हल्का रेड कलर और ड्राई फूड जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, गोले का बुरादा इन सभी चीजों को मिलाकर के अच्छे से परवल के अंदर भर दे. आप इसको और खूबसूरत रंग देने के लिए इसके ऊपर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं.

NEWS18

अब बात आती है परवल की जब मिठाई तैयार हो जाती है तो यह 15 दिन तक खराब नहीं होती. इसको आप फ्रिज में रखकर 15 दिन तक आराम से खा सकते हैं. साथ ही परवल की मिठाई को आप बनाकर के अपने जान पहचान वाले लोगों को मिठाई के तौर पर भी दे सकते हैं. यह पूरे तरीके से शुद्ध और सेहत से भरपूर मिठाई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नहीं खाई होगी आपने परवल की मिठाई, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *