नोएडा-ग्रेटर नोएडा में गर्मियों में नहीं होगा पावर कट, NPCL की प्‍लानिंग जानिए

0
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में गर्मियों में नहीं होगा पावर कट, NPCL की प्‍लानिंग जानिए


Last Updated:

बिजली विभाग का कहना है कि समय रहते इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने से इस बार गर्मी में ग्राहकों को राहत मिलेगी और पिछले साल जैसी ओवरलोडिंग की समस्या नहीं आएगी. जाने एनपीसीएल की तरफ से क्‍या बड़ी प्‍लानिंग की गई है, जिसके तहत गर्मी में लोड शेडिंग नहीं होगी.

Zoom

नोएडा के सेक्टर-11 स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन में 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है.

नोएडा : इस बार गर्मी में एसी, कूलर और पंखे चलाने पर बार-बार बिजली जाने की चिंता कम हो सकती है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पावर डिस्कॉम्स ने बढ़ती मांग को देखते हुए समय रहते सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है. अनुमान है कि इस साल नोएडा में बिजली की अधिकतम मांग 3,000 मेगावाट और ग्रेटर नोएडा में 950 मेगावाट तक पहुंच सकती है.

नोएडा के सेक्टर-11 स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन में 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. यह सबस्टेशन सेक्टर-10 और 11 के करीब 4,000 घरों को बिजली सप्लाई करता है. क्षमता बढ़ने से ओवरलोडिंग कम होगी और पीक समय में ट्रिपिंग व कटौती की समस्या घटेगी. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले गर्मियों में हाई लोड के कारण स्थानीय फॉल्ट और आउटेज की शिकायतें बढ़ जाती थीं, जिन्हें अब कम करने का लक्ष्य है.

वहीं ग्रेटर नोएडा में Noida Power Company Limited (NPCL) ने सेक्टर गामा-1 के 33/11 केवी सबस्टेशन पर 12.5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लगाकर क्षमता 5 एमवीए से बढ़ा दी है. यह सबस्टेशन Metro Depot Substation से जुड़ा है. इससे गामा-1, गामा-2, जगत फार्म मार्केट और रामपुर जागीर मार्केट के करीब 2,000 ग्राहकों को स्थिर बिजली मिलेगी.

इसके अलावा UPSIDA साइट-B सबस्टेशन की क्षमता 12.5 मेगावाट से बढ़ाकर 16 मेगावाट की गई है. सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र, देवला, गुलिस्तानपुर और आसपास के शहरी-ग्रामीण इलाकों को इसका लाभ मिलेगा. इसी महीने एक और 16 मेगावाट ट्रांसफॉर्मर चालू होने की उम्मीद है, जिससे आपूर्ति और मजबूत होगी.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *