न घोड़ा न गाड़ी.. आगरा के दूल्हे ने अपनी शादी को बनाया यादगार, हेलिकॉफ्टर से लेने पहुंचा दुल्हन तो लोगों ने कहा भई वाह

0
न घोड़ा न गाड़ी.. आगरा के दूल्हे ने अपनी शादी को बनाया यादगार, हेलिकॉफ्टर से लेने पहुंचा दुल्हन तो लोगों ने कहा भई वाह


Last Updated:

Agra News: आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर के निवासी राजेंद्र सिंह यादव की बेटी सीमा की शादी आगरा के ही गांव बंसीदरा खांडा के निवासी भूपेंद्र से तय हुई थी. बीते सोमवार को दोनों का विवाह गांव के पास ही एक मैरिज होम में तय हुआ था.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एक गांव में दुल्हन की अनोखी विदाई देखने को मिली. गांव में दूल्हा, दुल्हन को लेने के लिए हेलीकाप्टर से पहुंचा. हेलीकाप्टर की खबर सुनते ही आसपास के लोग नज़ारा देखने के लिए जुट गए और दुल्हन की ये विदाई आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर के निवासी राजेंद्र सिंह यादव की बेटी सीमा की शादी आगरा के ही गांव बंसीदरा खांडा के निवासी भूपेंद्र से तय हुई थी. बीते सोमवार को दोनों का विवाह गांव के पास ही एक मैरिज होम में तय हुआ था. इस दौरान भूपेंद्र हेलीकाप्टर से बारात लेकर गांव में पहुंचा था. भूपेंद्र के अन्य कई परिजन गाड़ियों से बारात में शामिल होने पहुंचे थे. हेलीकाप्टर उतरने के लिए गांव के ही एक खेत में हेलीपेड भी बनाया गया था.

सुरक्षा व्यवस्था के बीच हेलीकाप्टर की लेंडिग हुई. दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और पूरी बारात का भव्य स्वगात किया. धूमधाम से शादी सम्पन्न होने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर हेलीकाप्टर से विदा करा कर रवाना हो गया. इस दौरान हेलीकाप्टर को सुचना पर गांव में हल्ला हो गया सेंकड़ो लोग हेलीकाप्टर देखने गांव पहुंच गए. कई लोगों ने खड़े हेलीकाप्टर के साथ जमकर सेल्फियां भी ली…

हेलीकाप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

आगरा के गाँव बसींदरा खांडा के निवासी भूपेंद्र का विवाह बरौली अहीर निवासी सीमा से होना था. सोमवार को दूल्हा हेलीकाप्टर से बारात लेकर गांव पहुंच गया. हेलीकाप्टर देखने के लिए गांव और आस पास के लोग जमा हो गए. धूमधाम से दोनों का विवाह सम्पन्न हुआ. विवाह के बाद दूल्हा-दुल्हन उड़न खटोले में बैठ कर रवाना हो गए. इस दौरान हेलीकाप्टर से विदाई से परिजन बेहद खुश नज़र आये. गांव में हेलीकाप्टर से दुल्हन की विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है…

बेटी के पिता बोले मेरा सपना पूरा हुआ

आगरा के बरौली अहीर निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनका सपना था कि बेटी के विवाह मे कुछ अलग हटकर किया जाये. आज जब बेटी हेलीकाप्टर से विदा हुई तो उनका यह सपना पुरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि उनका पुरा परिवार बेटी की विदाई से खुश है. आज गांव ही नहीं आगरा शहर मे उनका नाम हो गया है…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आगरा के दूल्हे ने अपनी शादी को बनाया यादगार, हेलिकॉफ्टर से लेने पहुंचा दुल्हन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *