न महंगा डिटर्जेंट, न वॉशिंग मशीन और न ही खर्च करने होंगे पैसे, इस आसान ट्रि्क्स से आपके कंबल में आ जाएगी चमक
Last Updated:
Winter Wash Blanket Cleaning Tips: ठंड ने दस्तक दे दी है, लोग बेड में रखे गर्म कंबलों और रजाइयों को निकालने लगे हैं. मगर, इस्तेमाल होने के बाद ये गंदे हो जाते हैं. इनमें से बदबू आने लगती है. ऐसे में भारी भरकम रजाई और कंबल बदबू दूर करने और उन्हें साफ रखने के लिए या तो इन्हें धोना पड़ता है या फिर ड्राई क्लीन कराना पड़ता है. मगर रजाई या कंबल को घर पर साफ करना बहुत मुश्किल होता है. आज हम आपको एक ऐसी आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करते हुए आप इस कठिन काम को भी आसान बना सकते हैं.
ठंड का मौसम शुरू होते ही हर घर में कंबल और रजाई का इस्तेमाल शुरू हो जाता है. इस मौसम में कंबल की गर्माहट से तो ठंड से राहत मिल जाती है. मगर, लंबे समय तक इस्तेमाल होने के बाद यह कंबल गंदा हो जाता है.

लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद गंदा हुए कंबल या रजाई को साफ करना भी आसान नहीं होता. कुछ जगहों पर लोग इसे घर में ही साफ करना पसंद करते हैं, लेकिन यह काम बेहद कठिन और मेहनत भरा होता है. वही मार्केट में कंबल या रजाई को साफ करने के लिए अच्छी खासी रकम भी चुकानी पड़ती है.

आज हम आपको गंदे कंबल या रजाई को साफ करने का एक ऐसा घरेलू तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपकी मेहनत को तो कम करेगा ही. साथ ही कंबल को साफ करने के लिए लॉन्ड्री में खर्च होने वाले पैसों को भी बचाने में आपकी मदद करेगा. आपका कंबल साफ सुथरा होकर ठंड में गर्माहट के लिए तैयार हो जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

घर में गंदे रजाई और कंबल को साफ करने के लिए कढ़ाई, मथनी, टब और एक घरेलू क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में शैंपू के साथ एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट डालना. इसमें आधा गिलास पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर घोल तैयार करें.

यह मिश्रण कंबल या रजाई के अंदर छिपी हुई गंदगी और बदबू को निकालने में बेहद असरदार होता है. अब तैयार हुए मिश्रण को गर्म कर लें. वहीं दूसरी ओर पानी से भरी आधी कढ़ाई गैस पर रख दें. जब पानी उबलने लगे तो पहले से तैयार हुए मिश्रण को उसमें डालकर उसके अंदर दो चम्मच विनेगर मिला दें. कुछ देर इस मिश्रण को उबालने के लिए छोड़ दें.

मिश्रण तैयार होने के बाद टब में गर्म पानी भरकर उसमें तैयार हुआ मिश्रण डाल दें. अब इस मिश्रण में आपको अपने गंदे कंबल या रजाई को कुछ देर डुबोकर छोड़ना है. इसके बाद मथनी की मदद से इसे ऊपर नीचे दबाते हुए पानी को रेशों तक पहुंचाएं. इस प्रक्रिया से कंबल के अंदर छिपी गंदगी और दाग धब्बे बाहर निकल जाएंगे.

तकरीबन 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण में कंबल को भिगोए रखें और बीच-बीच में मथनी की मदद से इसे दबाते रहे. आप चाहे तो इस मथनी की ही मदद से कंबल को टब में ही इधर-उधर पलट भी सकते हैं इस तरीके से कंबल के हर हिस्से की बेहतर ढंग से सफाई भी की जा सकेगी.

सफाई पूरी होने के बाद टब के अंदर से गंदा पानी निकाल कर उसमें साफ पानी भरकर कंबल को धुलें. यह प्रक्रिया तबतक दोहराएं, जबतक पानी पूरी तरह से साफ न हो जाए. कंबल के अंदर छिपी हुई गंदगी बाहर निकल जाएगी. अब इसी मथनी का इस्तेमाल करते हुए कंबल में मौजूद पानी को भी दबाकर निकाल सकते हैं.

भीगे हुआ कंबल को सीधे तार पर फैलाना काफी मुश्किल भरा काम होता है. ऐसे में इसे सबसे पहले किसी टेबल या कुर्सी पर कुछ देर के लिए रख दें, जिससे इसके अंदर का अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाए. उसके बाद वॉशिंग मशीन के ड्रायर में डालकर इसे सुखाकर कुछ देर धूप में रख दें. आप देखेंगे कि आपका कंबल बिल्कुल नए जैसा चमकदार और साफ सुथरा हो गया है.