पत्तियां हरी-भरी लेकिन फूल नहीं? गेंदे के पौधे की यह गलती तुरंत सुधारें, जानिए

0
पत्तियां हरी-भरी लेकिन फूल नहीं? गेंदे के पौधे की यह गलती तुरंत सुधारें, जानिए


Last Updated:

अगर आपके गेंदे के पौधे पत्तियों से तो भरे हुए हैं, लेकिन फूल नजर नहीं आ रहे, तो वजह क्या हो सकती है? क्या धूप, पानी या खाद में हो रही कोई छोटी सी गलती आपके पौधे की खूबसूरती रोक रही है? जानिए गेंदे में फूल न आने के पीछे छिपे कारण और वो आसान उपाय, जिनसे आपका पौधा कुछ ही दिनों में फूलों से लद सकता है.

गोंडा: अगर आपके घर, बगीचे या खेत में लगे गेंदे के पौधे हरे-भरे तो हैं, लेकिन उनमें फूल नहीं आ रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी सही देखभाल और कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने गेंदे के पौधों को फूलों से भर सकते हैं. गेंदे में फूल न आने के पीछे पोषक तत्वों की कमी, गलत सिंचाई, धूप की कमी और समय पर कटाई न करना प्रमुख कारण होते हैं.

गेंदे का फूल

धूप है बेहद जरूरी: कृषि वैज्ञानिक डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा बताते हैं कि गेंदे का पौधा धूप पसंद करता है. इसे रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिलना बहुत जरूरी है. अगर पौधा ज्यादा छांव में लगा है, तो उसमें फूल कम या बिल्कुल नहीं आते. ऐसे में पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां सुबह और दोपहर की अच्छी धूप मिल सके.

गेंदे का फूल

मिट्टी और खाद: गेंदे के पौधे को हल्की और उपजाऊ मिट्टी पसंद होती है. अगर मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होगी, तो पौधा केवल पत्तियां ही उगाएगा. इसके लिए महीने में एक बार गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मी कंपोस्ट डालें. इसके अलावा 15 दिन में एक बार सरसों की खली या घर पर बना जैविक खाद का घोल देना भी फायदेमंद होता है. इससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है और फूल आने लगते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गेंदे का फूल

सिंचाई का सही तरीका: डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा बताते हैं कि कई बार ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और फूल नहीं आते. गेंदे के पौधे में तभी पानी दें, जब ऊपर की मिट्टी सूखी दिखाई दे. पानी हमेशा जड़ों में दें और ध्यान रखें कि गमले या खेत में पानी जमा न हो.

गेंदे का फूल

समय पर कटाई: जब पौधा 25 से 30 दिन का हो जाए, तो उसके ऊपर की कोमल टहनी को हल्के से तोड़ दें. इससे पौधा साइड से अधिक शाखाएं निकालता है और हर शाखा पर ज्यादा फूल आते हैं. यह तरीका विशेष रूप से गेंदे के पौधों में बहुत कारगर साबित होता है.

गेंदे का फूल

कीट और रोग: अगर पत्तियों पर कीड़े या चिपचिपापन दिखाई दे, तो नीम के तेल का छिड़काव करें. 3 से 5 मिली नीम तेल को एक लीटर पानी में मिलाकर सप्ताह में एक बार छिड़काव करने से कीट दूर रहते हैं और पौधा स्वस्थ बना रहता है.

गेंदे के फूल की खेती

डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा बताते हैं कि इसके अलावा जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद देने से भी फूल नहीं आते, क्योंकि इससे पत्तियां तो अधिक बढ़ती हैं, लेकिन फूल कम बनते हैं. इसलिए संतुलित खाद का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पत्तियां हरी-भरी लेकिन फूल नहीं? गेंदे के पौधे की यह गलती तुरंत सुधारें, जानिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *