पशुपालकों के लिए चेतावनी, गलत खान-पान से आपके पशु हो रहे हैं बांझपन का शिकार, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ
Last Updated:
पशुपालक सावधान! डॉ. रजनीश सिंह के अनुसार, पशुओं में बांझपन का प्रमुख कारण गलत खान-पान, मिनरल की कमी और गंदा पानी है. सही चारा, साफ पानी और पर्याप्त मिनरल सप्लीमेंट्स से आप अपने पशुओं को इस समस्या से बचा सकते हैं. साथ ही, बच्चेदानी में इंफेक्शन से भी बांझपन बढ़ता है, इसलिए साफ-सफाई और संक्रमण से सुरक्षा पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.
मऊ. अगर आप पशु पालक हैं और पशु पालने के शौकीन है और इस दौरान आपकी पशु बांझपन के शिकार हो रहे हैं तो सावधान हो जाए. यह छोटी गलती आपकी पशुओं में बांझपन की बीमारी ला रही है, जिससे आपकी पशु बांझपन के शिकार होते जा रहे हैं. पशुओं को इन बीमारी से बचाना है तो आईए जानते हैं इस बीमारी को लेकर क्या कुछ कहते हैं पशु चिकित्सक डॉ रजनीश सिंह. लोकल 18 से बात करते हुए पशु चिकित्सक डॉक्टर रजनीश सिंह बताते हैं कि पशुओं में उनके खान-पान पर विशेष ध्यान ना देना भी बांझपन का शिकार बन रहा है.
यदि चाहते हैं इस बीमारी से आपके पशु दूर रहे तो उनके खाने के मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा. यदि आपका जानवर शरीर में बेहतर है तो उसे कम से कम 2 किलो चोकर अवश्य खिलाएं. कई बार कुछ मिनरल डिफिशिएंसी हो जाते हैं उसके कारण कनसीव नहीं करते हैं. इस वजह से मिनरल मिक्चर पर्याप्त मात्रा में देते रहें और एग्रीमेंट फोट 50 ग्राम प्रतिदिन देते रहें. पशुओं को गंदा पानी ना पिलाएं उन्हें साफ पानी पिलाएं ऐसा ना करें कि शाम को खिलाएं गए चारे में ही दोबारा चारा डाल दें. अच्छे से नाद को साफ करके फिर चारा डालें सफाई पर विशेष ध्यान दें.
इंफेक्शन से हो रहे बाझपन के पशु शिकार
फ्रोजन सिमन अच्छे क्वालिटी के अलग-अलग वैरायटी का जैसे जर्सी, ब्रेथ प्रकार का सीमन चढ़वाएं. यदि बच्चेदानी में इंफेक्शन हो गया है तो उसके कारण भी पशुएं बांझपन के शिकार हो जाते हैं क्योंकि बच्चेदानी में इंफेक्शन होने से पशु बांझपन के शिकार होते जा रहे हैं. ऐसे में उनके खान-पीन पर विशेष ध्यान रखें जिससे उन्हें इन्फेक्शन का डर ना हो और वह सुरक्षित रहें.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें