पहले पत्नी और बच्चे की हत्या, फिर रिटायर्ड फौजी ने कर ली खुदकुशी, कानपुर में बड़ी वारदात
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिटायर्ड फौजी ने पत्नी-बच्चे की हत्या कर की खुदकुशी कर ली है. घर से दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर रिटायर्ड फैजी का शव मिला है. आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
प्रतीकात्मक फोटो.
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिटायर्ड फौजी ने पत्नी-बच्चे की हत्या कर की खुदकुशी कर ली है. घर से दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर रिटायर्ड फैजी का शव मिला है. आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे ट्रैक पर शव की सूचान मिली, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हुई. वहीं पुलिस जब घर पहुंची तो पत्नी और बेटे की लाश खून से लथपथ पड़ी मिली थी.
दरअसल, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है, जेब में मिले आधार कार्ड और मोटरसाइकिल के कागजों से मृतक की पहचान चेतराम के रूप में हुई है. वहीं पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर का मंजर खौफनाक था. कमरे के अंदर 40 वर्षीय सुनीता और 16 वर्षीय दीप की लाश पड़ी हुई थी. वहीं पास में डबल बैरल वाली बंदूक भी मिली थी, जिससे हत्या को अंजाम दिया गया था.
हालांकि हत्या की सटीक वजह का पता नहीं चला है कि रिटायर्ड फौजी ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया है. शुरुआती जांच में इसे पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि चेतराम ने पहले अपनों को मौत के घाट उतारा और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गांव में इस घटना के बाद से मातम और दहशत का माहौल है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें