पीलीभीत के लोगों को मिलने वाला है दिवाली का गिफ्ट, 9 साल के बाद शुरू होगा ये बाईपास, जाम से मिलेगी राहत
Last Updated:
Pilibhit News: पीलीभीत में टनकपुर बाईपास का निर्माण वर्षों की देरी के बाद अब पूरा होने वाला है, राजेश चौधरी के अनुसार इसी माह के अंत तक आवागमन शुरू हो जाएगा.
पीलीभीत. शहर में लगातार बनने वाली जाम की स्थिति को देखते हुए आज से लगभग 9 साल पहले टनकपुर बाईपास बनाने की कवायद शुरू कर दी गई थी. मगर अलग-अलग कारणों से यह बाईपास किसी के काम नहीं आ रहा था. मगर अब जिम्मेदारों का दावा है कि इसी माह के अंत तक बाईपास पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा. दरअसल पीलीभीत को ‘उत्तराखंड का गेट-वे’ कहा जाता है, ऐसे में बड़ी संख्या में वाहन लखनऊ व पूरनपुर की ओर से टनकपुर को जाते हैं. जिसके चलते लगभग पूरे दिन ही शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है.
लोकल-18 द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. जिसके बाद वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद पेड़ों का कटान भी हो गया, मगर अप्रोच रोड का काम नहीं शुरू हो सका. ऐसे में स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा था. जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद अब जाकर अप्रोच रोड का कार्य शुरू हुआ है. जिम्मेदारों की ओर से उम्मीद जतायी जा रही है कि दीपावली के बाद इसी माह आवागमन को सुचारु करा दिया जाएगा.
अधिक जानकारी देते हुए PWD के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि अप्रोच रोड का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है. इसी माह के अंत तक बाईपास पर आवागमन पूरी तरह से सुचारु कर दिया जाएगा.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें