पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर 14 दिन के लिए भेजे गए जेल, देवरिया में फर्जी कागज पर लिया था प्लॉट
Last Updated:
अमिताभ ठाकुर पर धोखाधड़ी और दुरुपयोग के आरोप हैं. देवरिया जिले में 1999 में पत्नी के नाम पर फर्जी पहचान से प्लॉट लेने का आरोप है. अधिकारियों पर दबाव डालकर अवैध आवंटन कराने का आरोप है. संपत्ति विवरण छिपाने और गलत जानकारी देने का पुराना विवाद है.
लखनऊः हमेशा सुर्खियों और विवादों में रहने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. CJM कोर्ट देवरिया में अमिताभ ठाकुर पेश किए गए थे. देवरिया में एक जमीन खरीदने के मामले में लखनऊ में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज था. बुधवार सुबह लखनऊ पुलिस देवरिया लेकर आई थी. देवरिया इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाले में पूर्व आईपीएस को जेल भेजा गया है. फर्जी दस्तावेज़ से प्लॉट आवंटन मामले में अमिताभ ठाकुर पर कार्रवाई की गई है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें