पौधे हरे हैं लेकिन फूल नहीं? फिटकरी से गुलाब होंगे फूलों से भरे, जानिए टिप्स

0
पौधे हरे हैं लेकिन फूल नहीं? फिटकरी से गुलाब होंगे फूलों से भरे, जानिए टिप्स


Last Updated:

रायबरेली के वरिष्ठ उद्यान विशेषज्ञ नरेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि सर्दियों में गुलाब खिलने का समय सबसे अनुकूल होता है, लेकिन कई बार पौधों में कली तक नहीं आती. घर की बालकनी, छत या बगीचे में हरे-भरे गुलाब देखकर लोग खुश होते हैं, मगर फूल न आने से निराश भी हो जाते हैं. इसकी वजह मिट्टी में फंगस या पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 10 रुपए की फिटकरी से यह समस्या दूर की जा सकती है?

सर्दियों का मौसम गुलाब के फूलों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने के कारण पौधों में कली और फूल आना बंद हो जाता है. खासकर गमले या घर की क्यारी में लगे गुलाब के पौधों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में महंगे खाद या केमिकल की जगह सिर्फ 10 रुपए की फिटकरी गुलाब को फिर से फूलों से लदने में मदद कर सकती है.

LOCAL 18

रायबरेली के उद्यान विशेषज्ञ नरेंद्र प्रताप सिंह सर्दी में गुलाब के पौधों में फंगस, कीट और पोषक तत्वों की कमी के कारण फूल नहीं आते. फिटकरी (एलम) एक प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व है, जो मिट्टी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है और पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है. इससे पौधा स्वस्थ रहता है और उसमें नई कली निकलने की प्रक्रिया तेज हो जाती है.

LOCAL 18

सबसे पहले एक लीटर पानी लें और उसमें आधा चम्मच फिटकरी पाउडर अच्छी तरह घोल लें. इस घोल को सीधे पौधे की जड़ों में डालें. ध्यान रखें कि यह पानी पत्तियों पर न गिरे. सप्ताह में 15–20 दिन में एक बार इसका प्रयोग करना पर्याप्त होता है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है और पौधे को आवश्यक पोषण मिलने लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

फिटकरी के साथ-साथ गुलाब के पौधों की सही देखभाल भी जरूरी है. सर्दियों में पौधों को रोजाना पानी देने से बचें. जब मिट्टी सूखी दिखाई दे तभी सिंचाई करें. गुलाब को कम से कम 5–6 घंटे धूप जरूर मिलनी चाहिए, तभी फूल अच्छे और ज्यादा आते हैं. इसके अलावा समय-समय पर सूखी पत्तियों और पुरानी टहनियों की छंटाई करते रहें, जिससे नई शाखाएं निकलें.

LOCAL 18

अगर चाहें तो फिटकरी के साथ सरसों की खली या वर्मीकम्पोस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है और फूलों की संख्या बढ़ती है. ध्यान रहे कि फिटकरी का अधिक मात्रा में इस्तेमाल न करें, वरना मिट्टी की संरचना खराब हो सकती है.

LOCAL 18

सर्दी के मौसम में अगर गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो यह सस्ता और आसान घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकता है. सही मात्रा, सही समय और थोड़ी सी देखभाल से आपका गुलाब का पौधा फिर से रंग-बिरंगे फूलों से भर सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पौधे हरे हैं लेकिन फूल नहीं? फिटकरी से गुलाब होंगे फूलों से भरे, जानिए टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *