प्रयागराज में गौहत्या की आशंका से बढ़ा तनाव, अतीक के ड्रीम प्रोजेक्ट के पास मिले अवशेष, चार पर आरोप

0
प्रयागराज में गौहत्या की आशंका से बढ़ा तनाव, अतीक के ड्रीम प्रोजेक्ट के पास मिले अवशेष, चार पर आरोप


Last Updated:

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में पीड़ित पशुपालक ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी खूंटे से बंधी गाय को रात में चुरा लिया गया. पीड़ित ने बताया कि खोजबीन के दौरान वह कथित तौर पर माफिया अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘अलीना सिटी’ के पास स्थित जंगल क्षेत्र में पहुंचा, जहां उसे गाय के गले की रस्सी, खाल और अन्य अवशेष पड़े मिले.

Zoom

प्रयागराज गौ केस

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के सिटी जोन के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में कथित गौहत्या की घटना को लेकर तनाव का माहौल बन गया है. मामला एयरपोर्ट थाना के अंतर्गत लखनपुर गांव का बताया जा रहा है. पीड़ित पशुपालक ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी खूंटे से बंधी गाय को रात में चुरा लिया गया.

तहरीर के अनुसार, लखनपुर निवासी पीड़ित ने नूरैन, शमशेर उर्फ ट्रैक्टर, समीर और नजरे नामक व्यक्तियों पर गाय चोरी करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि जब सुबह गाय नहीं मिली तो वह उसकी तलाश में निकला. खोजबीन के दौरान वह कथित तौर पर माफिया अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘अलीना सिटी’ के पास स्थित जंगल क्षेत्र में पहुंचा, जहां उसे गाय के गले की रस्सी, खाल और अन्य अवशेष पड़े मिले. आरोप है कि पशु तस्कर मांस लेकर मौके से फरार हो गए.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. पीड़ित पशुपालक ने एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उसने यह भी आरोप लगाया है कि शहर पश्चिमी इलाके में गौमांस की तस्करी पुलिस की कथित मिलीभगत से चल रही है.

प्रशासन की लोगों से अपील

फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *