प्रयागराज से अलीगढ़ तक सड़कों पर उतरे लोग, खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन

0
प्रयागराज से अलीगढ़ तक सड़कों पर उतरे लोग, खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन


Last Updated:

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है. इजराइल की मदद अमेरिका कर रहा है. ऐसे में ईरान पर इजराइल और अमेरिका मिलकर हमला कर रहे हैं. इस हमले में ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर खामेनेई को खो दिया है. खामेनेई की मौत का दुख भारत में भी देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में इसका असर है. लखनऊ, अलीगढ़ बरेली, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या के अलावा प्रदेश के कई इलाकों में भारत के मुसलमान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए यूपी के इस लाइव से जुड़े रहें.

Zoom

प्रयागराज: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन
प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी बमबारी में मौत की खबर के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला. भारत के मुसलमानों में भी अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नाराजगी बढ़ी है और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. दरियाबाद में लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे. शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका और उसे चप्पलों से पीटकर अपना विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई. लोगों का कहना था कि खामेनेई ने अमेरिका की गुलामी स्वीकार नहीं की, इसलिए उन्हें धोखे से मारा गया। इस मौके पर युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई.

बाराबंकी: शिया समुदाय में शोक और विरोध
बाराबंकी में भी अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शिया समुदाय में गम का माहौल रहा. अमेरिका और इजराइल के हमले में उनकी मौत को लेकर लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे हाथों में तस्वीरें लेकर विरोध जताते नजर आए. समुदाय के लोगों ने अपने धार्मिक और आध्यात्मिक गुरु की मौत को शहादत बताया. कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई और मजलिस का आयोजन कर गहरा दुख प्रकट किया गया.

अलीगढ़: एएमयू में नमाज़-ए-जनाज़ा और कैंडल मार्च
अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत की स्मृति में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई. नमाज़ के बाद विश्वविद्यालय की जामा मस्जिद से बाब-ए-सैयद गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *