प्रेमानंद महाराज से बोली महिला- आपके यहां कोई चमत्कार नहीं, सुन संत ने दिया ऐसा जवाब, हो गया वायरल

0
प्रेमानंद महाराज से बोली महिला- आपके यहां कोई चमत्कार नहीं, सुन संत ने दिया ऐसा जवाब, हो गया वायरल


Last Updated:

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर आजकल छाए रहते हैं. रील्स स्क्रॉल करने पर खुद-ब-खुद उनका वीडियो सामने आ जाता है. अब उनसे मिलने एक महिला भक्त पहुंची. उन्होंने कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसका संत ने बड़े ही सहज जवाब दिया कि सुनकर हर किसी का चेहरा चमक गया.

प्रेमानंद महाराज.

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) ये एक ऐसा नाम है, जिसे सुनकर चाहे हिंदू हो या मुस्लिम… हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है. संत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. देश से लेकर विदेश तक के लोग वृंदावन के फेमस संत से मिलने पहुंचते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर आजकल छाए रहते हैं. वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं. अक्सर, प्रेमानंद महाराज से सत्संग के बाद श्रद्धालु अपनी तमाम तरह की समस्याओं को लेकर सवाल पूछते हैं, जिसका संत बहुत सहज तरीके से उत्तर देते हैं. इसी बीच, एक भक्त उनसे मिलने पहुंची. उन्होंने कहा कि महाराज आपके यहां कोई चमत्कार नहीं है. इस पर संत ने तपाक से उत्तर दिया कि सबसे बड़ा चमत्कार होता है… आइए जानते हैं संत का पूरा जवाब, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.

दरअसल, एक महिला नीला कुर्ता पजामा पहन और सिर पर सफेद चुन्नी डाले कर संत प्रेमानंद से मिलने पहुंची. उसने कहा कि महाराज जी आप कहते हैं कि यहां कोई चमत्कार नहीं है. इस पर संत ने कहा कि सबसे बड़ा चमत्कार होता है किसी जीव की बुद्धि को बदल देना. हमारे श्री जी सबसे बड़ा चमत्कार कर रहे हैं. वो बिगड़ैल जितनी बुद्धि है, उन सबको सुधार रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि यही चमत्कार है वृंदावन का और वृंदावन राधा अकेली कुंज का. अगर आपने एक बार सुन लिया तो आप सुधरोगे जरूर. हम तो यही कहेंगे या तो सुनना नहीं… क्योंकि अगर सुन लिया तो जरूर बदलोगो. प्रेमानंद को सुनना बंद कर. अगर सुन लिए तो तुम्हें शराब छोड़ना पड़ेगा, मांस छोड़ना पड़ेगा, गंदी बातें छोड़ने पड़ेंगे, अच्छे मार्ग में आना पड़ेगा. नहीं तो तुम्हारे जलन पैदा हो जाएगी.

View this post on Instagram

उन्होंने यह भी कहा कि हृदय जलने लगेगा और आप सुधरने लगोगे. आप लोग जो प्रभावित हो रहे हैं वो अंदर से जानते हैं कि सत्य क्या है और असत्य क्या है. पाखंड क्या है और सत्य भक्ति क्या है. आप अगर नहीं जानते होते तब भी आप जानते हो क्योंकि भगवान के अंश हो. आपको कही न कही बैठ करके आत्मशांति मिलती है, आत्मविश्वास जागृत होता है. यही चमत्कार है. देखो सुबह जब हम आते हैं… जिधर से निकलो उधर से राधा-राधा की गूंज सुनाई देती है. सब नाचते हैं. यही चमत्कार है हमारी श्री जी का.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

प्रेमानंद महाराज से बोली महिला- यहां कोई चमत्कार नहीं, सुन संत ने दिया जवाब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *