प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे कांग्रेस के MP, तभी पहुंची पुलिस, और फिर

0
प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे कांग्रेस के MP, तभी पहुंची पुलिस, और फिर


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Sitapur News: सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को रेप के आरोप में पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया। हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद गिरफ्तारी हुई. राठौर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने यौ…और पढ़ें

Sitapur News: कांग्रेस संसद राकेश राठौर गिरफ्तार

हाइलाइट्स

  • रेप के आरोप में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार
  • हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज
  • पुलिस ने आवास से किया गिरफ्तार

सीतापुर. रेप के आरोपों में घिरे सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने  गुरुवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. जिस समय पुलिस ने राकेश राठौर को गिरफ्तार किया वे अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे. हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है.

गौरतलब है कि 17 जनवरी को पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने राकेश राठौर पर यौन शोषण और रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था. पीड़िता का आरोप है कि राजनीति में करियर बनाने का झांसा देकर सांसद राकेश राठौर ने उनके साथ रेप किया. जिसके बाद राकेश राठौर अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट पहुंचे, लेकिन हाई कोर्ट ने उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में 10 दिन के भीतर सरेंडर करने को कहा. हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने उनकी आज गिरफ्तारी की है.

गिरफतार होने के बाद सांसद राकेश राठौर ने कहा कि उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है.  राकेश राठौर ने गिरफतारी से बचने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी कि 1 फ़रवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है. लिहाजा उन्हें अग्रिम जमानत दे दी जाए, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली.

homeuttar-pradesh

प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे कांग्रेस के MP, तभी पहुंची पुलिस, और फिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *