फेसबुक का ‘रितिक’ निकला शादाब! बोला- शादी करनी है तो कुबूल करो इस्लाम! फिर मचा घमासान

0
फेसबुक का ‘रितिक’ निकला शादाब! बोला- शादी करनी है तो कुबूल करो इस्लाम! फिर मचा घमासान


Last Updated:

Farrukhabad News : फेसबुक पर बने रिश्ते ने 10 साल बाद अचानक ऐसा मोड़ लिया कि कानपुर की युवती के होश उड़ गए. जिस युवक को वह रितिक सिंह समझकर प्यार करती रही, वही फर्रुखाबाद पहुंचकर असली पहचान शादाब के रूप में सामने आया. आरोप है कि शादी का दबाव डालने पर युवक ने उस पर इस्लाम कबूल करने की शर्त रख दी, विरोध करने पर जान से मारने तक की कोशिश करने लगा.

फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर स्थानीय संगठनों तक सभी को हैरान कर दिया है. गौरतलब है कि कानपुर की एक हिंदू युवती ने फर्रुखाबाद के एक मुस्लिम युवक पर फर्जी नाम से दोस्ती करने, 10 साल तक धोखे में रखकर शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. युवती की तहरीर के बाद मामले में नया मोड़ तब आया जब उसने बताया कि कहानी शुरुआत से ही एक बड़े झूठ पर टिकी थी.

युवती का आरोप है कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर एक लड़के से हुई, जो खुद को रितिक सिंह बताता था. धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का वादा करके लगभग 10 वर्षों तक संबंध बनाए रखा. लेकिन असली झटका तब लगा जब युवती ने शादी का दबाव बनाया. युवक अचानक उसे 26 नवंबर को फर्रुखाबाद स्थित अपने घर ले गया. यहीं से कहानी में बसे बड़ा ट्विस्ट आया. घर पहुंचने पर युवक ने खुद ही स्वीकार किया कि उसका नाम और पहचान दोनों नकली थे. यानि वह मुस्लिम है और शादी तभी करेगा जब युवती इस्लाम धर्म कबूल करेगी.

घर वालों ने की युवती से मारपीट
युवती ने आरोप लगाया कि मामला यहीं नहीं रुका. युवक के परिवार ने भी उसे धर्म परिवर्तन के लिए घेरना शुरू किया और मना करने पर कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की कोशिश की. किसी तरह वह घर से भागकर कानपुर वापस पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. जैसे ही मामला शहर कोतवाली पहुंचा, राष्ट्रीय बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी थाने आ पहुँचे और सख्त कार्रवाई की मांग की.

कानपुर ट्रांसफर होगा केस
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने लोकल 18 को बताया कि युवती करीब 10 साल से रिश्ते में थी और अब पहचान छिपाए जाने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, चूंकि घटना कानपुर की है, इसलिए FIR कानपुर स्थानांतरित की जाएगी. अब पुलिस की जांच इस पूरे मामले की परतें खोलने में जुटी है क्या यह सिर्फ धोखे का मामला है या इसके पीछे कुछ और गहरी साजिश? जांच के बाद ही सच्चाई साफ होगी.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

फेसबुक का ‘रितिक’ निकला शादाब! बोला- शादी करनी है तो कुबूल करो इस्लाम!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *