फैशन डिजाइनर बनकर खुद का खोले बिजनेस, यहां से करें फ्री में पढ़ाई
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
मेरठ के रहने वाली जो भी महिलाएं फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कोर्स में अध्ययन करना चाहती हैं. वह सभी केंनरा ग्रामीण बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माध्यम से अध्ययन कर सकती हैं.
सांकेतिक फोटो
मेरठ: मेरठ से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं जो फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं, लेकिन पैसों के अभाव में वह अच्छे इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स नहीं कर पा रही हैं. तो ऐसी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. शासन के दिशा निर्देश अनुसार केनरा बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से वूमेन टेलर, सिलाई, फैशन डिजाइनिंग का कोर्स निशुल्क माध्यम से कराया जाएगा. इसके लिए महिलाएं जेलचुंगी स्थित केंनरा आरसेटी में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं. यह जानकारी केंनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत माधुरी शर्मा द्वारा दी गई.
30 दिन से रहेगा प्रशिक्षण
माधुरी शर्मा ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग का जो यह प्रशिक्षण महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा. वो 3 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगा. उन्होंने बताया कि 18 से लेकर 45 वर्ष तक की महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं. यह पूरा प्रशिक्षण निशुल्क माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है. सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें नाश्ता, भोजन व चाय की सुविधा भी संस्थान द्वारा निशुल्क माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाती है. इसी के साथ ही यूनिफॉर्म सहित अन्य प्रकार की सामग्री भी संस्थान द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी.
स्वरोजगार करने में मिलती है मदद
माधुरी शर्मा के अनुसार जो भी महिलाएं यहां से प्रशिक्षण हासिल करेंगी. उनको यहां से प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाता है. इसके बाद वह स्वरोजगार के तहत अपने इंस्टिट्यूट की शुरुआत भी कर सकती हैं. उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कीमों के तहत आसानी से महिलाओं को ऋण मिल जाता है. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत जो 5,00,000 रुपए तक का लोन बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है. वह इन सभी महिलाओं को भी उपलब्ध होगा. ऐसे में जो भी महिलाएं इस कोर्स में अध्ययन करना चाहती है. वह सभी जल्द से जल्द संस्थान में आकर संपर्क कर सकती हैं.
बताते चलें कि संबंधित संस्थान में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कोर्स युवाओं के लिए संचालित किए जाते हैं जिसमें अध्ययन करने के बाद युवा स्वरोजगार करते हुए काफी अच्छी कमाई कर रहे हैं. साथ ही अन्य युवाओं को भी रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
Meerut,Uttar Pradesh
January 30, 2025, 17:36 IST