बंगाल से आई लुटेरी दुल्हन का ‘मास्टर गेम’, जाल में फंसा UP का युवक, 18 दिन बाद किया ऐसा कांड… परिवार के उड़े होश

0
बंगाल से आई लुटेरी दुल्हन का ‘मास्टर गेम’, जाल में फंसा UP का युवक, 18 दिन बाद किया ऐसा कांड… परिवार के उड़े होश


Last Updated:

यूपी के सहारनपुर में लुटेरी दुल्हन की वारदात सामने आई है. यहां बंगाल से ब्याह कर आई एक युवती ने पूरे परिवार को चकमा देकर पैसे और गहने लूट लिए. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और दुल्हन की तलाश जारी है.

घर से जेवर लेकर भागती दुल्हन (सांकेतिक तस्वीर)

अक्सर आपने लुटेरी दुल्हन की वारदात के बारे में सुना होगा, जो सिर्फ इसलिए शादी रचाती हैं, ताकि घर की संपत्ति को लूटकर फरार हो सकें. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां एक युवक बंगाल से 60 हजार रुपए में एक युवती को ब्याहकर ले आया और उसे अपने घर की बहू बना दिया, लेकिन युवक को क्या पता था कि उसकी नई नवेली पत्नी ही उसके लिए कंगाल का पैगाम लेकर आई है.

शादी के बाद पूरा परिवार काफी खुश था, लेकिन नई दुल्हन अंदर ही अंदर घिनौनी साजिश रच रही थी. शादी के 18 दिन बाद दुल्हन ने कुछ ऐसा कर डाला, जिससे पूरा परिवार हिल गया और दुल्हन की सच्चाई जान पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. अब पूरा परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है.

60 हजार लेकर युवक ने कराई शादी

बता दें कि सहारनपुर के पटनी गांव निवासी पवन सैनी के बेटे गौरव सैनी की शादी कोलकाता की रहने वाली मुगली खातून उर्फ पूजा के साथ तय हुई. इस शादी को गांव के ही एक युवक सिट्टू ने तय कराया था. लड़के वालों का कहना है कि शादी तय कराने के लिए सिट्टू ने 60 हजार रुपए लिए थे. सिट्टू अपने साथ गौरव को कोलकाता ले गया और वहां 26 अक्टूबर को लड़की पूजा संग उसकी शादी करा दी.

शादी के बाद नया जोड़ा जब घर लौटा तो परिवार में मानों खुशियां छा गईं, लेकिन गौरव को क्या पता था कि ये खुशी चंद दिनों की मेहमान है. गौरव ने बताया कि 14 नवंबर को वह किसी काम से बाहर गया था और उसके माता-पिता भी बाहर थे. जब वह घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला था, आलमारी खुली थी और उसमें से पैसे और गहने गायब थे. तब गौरव ने पूरे घर की जांच की तो पता चला कि उसकी पत्नी पूजा भी फरार है. गौरव को ये बात समझने देरी नहीं लगी कि उसके साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है.

पुलिस में पत्नी के खिलाफ दर्ज शिकायत

गौरव ने इस घटना की शिकायत तुरंत पास के पुलिस थाने में दर्ज कराई और पुलिस से जांच की गुहार लगाई. जांच के दौरान पुलिस ने बिचौलिए सिट्टू और उसके साले को गिरफ्त में लिया और पूछताछ की. दोनों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और कोलकाता पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दे दी गई है. साथ ही उन्होंने लोगों से ऐसे घिनौने फ्रॉड से बचने की सलाह भी दी.

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बंगाल से आई लुटेरी दुल्हन का ‘मास्टर गेम’, जाल में फंसा UP का युवक, जानें घटना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *