बरेली एनकाउंटर में ढेर अफसर खान की क्राइम कुंडली, 2006 में की थी पहली हत्या
Last Updated:
Bareilly Police Encounter: यूपी के बरेली में भरी पंचायत में सास और साले की हत्या का आरोपी अफसर खान पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया. एनकाउंटर के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अफसर खान ने सबसे पहली हत्या 2006 में की थी. उसने अपने मामा को मारा था, जिसकी वजह से 2009 में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी.
बरेली पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अफसर खान
बरेली. यूपी के बरेली में भरी पंचायत में सास और साले को मौत के घाट उतारने वाले दामाद अफसर खान को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. इस मामले में बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान अफसर खान ने पुलिस पर 10 राउंड फायर किए थे. पुलिस ने अफसर खान के पास से 32 बोर की पिस्टल और खून से सना चाकू बरामद किया है. एसएसपी ने बताया कि अफसर अपनी पूरी ससुराल को खत्म करना चाहता था.
चचेरी बहन से किया था लव मैरिज
एसएसपी के मुताबिक, अफसर खान ने 2017 में अपनी सगी चचेरी बहन साइमा से लव मैरिज की थी. शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक चला, लेकिन फिर अक्सर विवाद होने लगा. इसी विवाद सुलझाने के लिए सोमवार को इलाके के सभासद रशीद के घर में पंचायत बुलाई गई थी, जहां उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया. इस हमले में घायल पत्नी साइमा जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.
पुलिस पर की 10 राउंड फायरिंग
एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस की टीम अफसर की तलाश कर रही थी. इसी दौरान थाना इज्जत नगर इलाके में उसका सामना पुलिस से हुआ. उसने पुलिस पर 10 राउंड फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में अफसर खान गोली लगने से ढेर हो गया.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें