बरेली में अनोखी पहल! अब बच्चों को मिलेंगी लाखों की किताबें बिल्कुल मुफ्त

0
बरेली में अनोखी पहल! अब बच्चों को मिलेंगी लाखों की किताबें बिल्कुल मुफ्त


Last Updated:

सीता रसोई पुस्तक बैंक बरेली में 2020 से अब तक 50 लाख रुपये की किताबें नि:शुल्क वितरित कर चुका है. आगामी पुस्तक मेला 31 मार्च को आयोजित होगा, जहां हर वर्ग के बच्चों को मुफ्त शैक्षणिक सामग्री दी जाएगी.

X

सीता रसोई पुस्तक बैंक.

विकल्प कुदेशिया/बरेली- साल 2020 में जब देश कोरोना महामारी की चपेट में था, तब शिक्षा व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई थी. इसी संकट को देखते हुए बरेली के गांधी उद्यान के पास स्थित सीता रसोई पुस्तक बैंक ने एक नई पहल की शुरुआत की. इस पुस्तक बैंक की स्थापना 5 सितंबर 2020 को हुई और तभी से यह बच्चों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर कर रहा है.

50 लाख रुपए की किताबें हो चुकीं वितरित
अब तक सीता रसोई पुस्तक बैंक द्वारा 50 लाख रुपए की किताबें नि:शुल्क बांटी जा चुकी हैं. यहां बरेली के लगभग सभी CBSE और ICSE बोर्ड के कक्षा Nursery से 12वीं तक की पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हैं. इसके अलावा NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी किताबें यहां दी जाती हैं.

आगामी पुस्तक मेला 31 मार्च को
अगला सेवा पुस्तक कैंप 31 मार्च को सिविल लाइंस, निकट पावर हाउस पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इस दौरान दो बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता भी नि:शुल्क दी जाएगी.

हर विषय की किताबें बच्चों को मिल रही हैं
सीता रसोई के सेवादार अनुराग मेहरोत्रा जी ने जानकारी दी कि अब तक के पुस्तक मेलों में बरेली शहर के बीबीएल, जीआरएम, हार्टमैन, सेंट मारिया, द गुरु आदि स्कूलों की किताबें मुफ्त बांटी गई हैं. प्रबंधक प्रभात जी और संयोजक विजय बाटला जी ने बताया कि हाल के कैंप में करीब 2 लाख रुपये की किताबें वितरित की गईं.

मजदूर दिवस पर भी की विशेष पहल
मजदूर दिवस के अवसर पर भी सीता रसोई समिति ने तीसरे विशाल पुस्तक मेले का आयोजन किया. इस दौरान लगभग 4 लाख रुपये की किताबें, पेन और पेंसिल मजदूरों के बच्चों को नि:शुल्क वितरित की गईं। रोटरी लेडीज क्लब द्वारा मजदूर भाइयों को सूती गमछे भी मुफ्त दिए गए.

समाजसेवियों का भी रहा सहयोग
इस सेवा में अमित गुप्ता, सौरभ ढींगरा, विजय बाटला, आशा अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, नरेश भाटिया और पंकज हंतूंस जैसे समाजसेवियों का निरंतर सहयोग मिलता रहा है. सभी का उद्देश्य यही है कि कोई भी बच्चा किताबों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे.

homeuttar-pradesh

बरेली में अनोखी पहल! अब बच्चों को मिलेंगी लाखों की किताबें बिल्कुल मुफ्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *