बरौनी, दरभंगा और दिल्ली के बीच चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, जानें पूरी टाइमिंग

0
बरौनी, दरभंगा और दिल्ली के बीच चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, जानें पूरी टाइमिंग


Last Updated:

रेलवे के इस निर्णय से खासकर बिहार, यूपी और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ के बीच अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा.

गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने कई महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बरौनी, दरभंगा, नई दिल्ली, पटना और हावड़ा के बीच चल रही विशेष ट्रेनों को निर्धारित समय से आगे भी संचालित किया जाएगा.

31 मई 2026 तक चलेगी ये ट्रेन

जारी सूचना के अनुसार, बरौनी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन संख्या 02563 अब 31 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन (23 और 24 मई को छोड़कर) चलेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली से बरौनी के लिए 1 अप्रैल 2026 से 1 जून 2026 तक प्रतिदिन (24 और 25 मई को छोड़कर) संचालित की जाएगी.

1 जून 2026 तक चलेगी ये ट्रेन 

इसी तरह दरभंगा और नई दिल्ली के बीच यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 31 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक (23 और 24 मई को छोड़कर) प्रतिदिन चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 1 अप्रैल 2026 से 1 जून 2026 तक (24 और 25 मई को छोड़कर) दैनिक रूप से संचालित होगी.

इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगी राहत 

इसके अलावा, पटना और हावड़ा के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02023/02024 के संचालन में भी विस्तार किया गया है. पहले यह सेवा 29 मार्च 2026 तक निर्धारित थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 5 अप्रैल 2026 और 12 अप्रैल 2026 को भी चलाया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी. रेलवे के इस निर्णय से खासकर बिहार, यूपी और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ के बीच अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *