बाप रे बाप… 24 घंटे में 149,000,000 यूनिट बिजली खर्च, यूपी वालों लाइट खाई है क्या?
Last Updated:
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीपावली पर उत्तर प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ बिजली की खपत हुई है. बीते 24 घंटे में 1490 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है. देश में बिजली खपत में उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा है. वहीं UP के बाद हरियाणा में 1390 लाख यूनिट की खपत हुई है. इसके अलावा पंजाब में 880, दिल्ली में 830 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है. राजस्थान में 560 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है.
लखनऊः देशभर में जबरदस्त तरीके से दीपावली मनाई गई है. मिठाईयों और पटाखों के अलावा बिजली की खपत भी जमकर हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीपावली पर उत्तर प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ बिजली की खपत हुई है. बीते 24 घंटे में 1490 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है. देश में बिजली खपत में उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा है. वहीं UP के बाद हरियाणा में 1390 लाख यूनिट की खपत हुई है. इसके अलावा पंजाब में 880, दिल्ली में 830 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है. राजस्थान में 560 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई है.
दीपावली पर बिजली की अच्छी खासी मांग को देखते हुए सोनभद्र जिले में स्थित सभी बिजली घरों की यूनिट्स उत्पादन पर हैं. जल विद्युत निगम की रिंहद, ओबरा बिजली घर से जहां पूरी क्षमता से उत्पादन बना हुआ है. वहीं अचानक से बढ़ रही मांग के कारण पारेषण लाइनों पर भी आपूर्ति का लोड बढ़ गया है. पीक ऑवर में 765 केवी की उन्नाव लाइन पर 777 केवी, इसी क्षमता की लखनऊ लाइन पर 792, बलिया लाइन पर 778, बरेली लाइन पर 787, मेरठ लाइन पर 795, 400-400 केवी वाली रिहंद की दो लाइनों पर क्रमशः 401,406, इसी क्षमता की गोरखपुर लाइन पर 408, बरेली की पहली लाइन पर 415, दूसरी लाइन पर 415 केवी की क्षमता से बिजली आपूर्ति का लोड बन रहा.
बता दें कि पिछले साल दीपावली पर अधिकतम मांग करीब 23 हजार मेगावाट दर्ज की गई थी. इस बार दीपावली की संध्या तक यह मांग करीब 21 हजाप मेगावाट तक दर्ज की गई. सोमवार को दिन में 17 से 18 हजार मेगावाट मांग बन रही है. अनुमान से अधिक बिजली की मांग को देखते हुए जहां जिले में स्थित परियोजनाओं की सभी इकाइयां उत्पादन पर ले ली गई हैं. वहीं सभी इकाइयों से बेहतर उत्पादन बनाए रखने की कोशिश जारी है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें