बाबा विश्वनाथ के VVIP दर्शन पर रोक, महाशिवरात्रि को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

0
बाबा विश्वनाथ के VVIP दर्शन पर रोक, महाशिवरात्रि को लेकर जारी हुई एडवाइजरी


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Varanasi News: वाराणसी में महाशिवरात्रि पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन की संभावना है. 26 से 28 फरवरी तक विशिष्ट दर्शन पर रोक रहेगी. विश्वनाथ धाम प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है.

Varanasi News: काशीविश्वनाथ धाम में VVIP दर्शन पर रोक

हाइलाइट्स

  • 26 से 28 फरवरी तक विशिष्ट दर्शन पर रोक.
  • महाशिवरात्रि पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना.
  • भीड़ को देखते हुए विश्वनाथ धाम प्रशासन का निर्णय.

वाराणसी. वाराणसी में महाकुंभ का माहौल जारी है, जहाँ हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इसी बीच महाशिवरात्रि भी आ रही है, और अनुमान है कि इस दिन पंद्रह लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे. व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विश्वनाथ धाम न्यास ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत तीन दिनों तक विशिष्ट दर्शन या किसी प्रकार के सुलभ दर्शन पर रोक रहेगी.

यह रोक 26 फरवरी से 28 फरवरी तक लागू होगी. इन तीन दिनों में सभी प्रकार के प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक रहेगी. दरअसल, इस महाशिवरात्रि पर आम श्रद्धालुओं के साथ ही विभिन्न अखाड़ों के नागा साधु और संत भी बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे, जिससे भीड़ का दबाव बढ़ेगा. इसे देखते हुए विश्वनाथ धाम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण के अनुसार, विशिष्ट दर्शन के लिए अलग से किसी भी प्रकार के द्वार को उपलब्ध नहीं कराया जा सकता. यही कारण है कि विशिष्ट दर्शन या किसी प्रकार के सुलभ दर्शन की व्यवस्था तीन दिन के लिए रोक दी गई है.

हर दिन सात लाख श्रद्धालु कर रहे दर्शन
बताते चलें कि वर्तमान में विश्वनाथ धाम में हर दिन लगभग सात लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. वहीं, महाशिवरात्रि पर अनुमान है कि तीन दिनों तक हर दिन यह संख्या दुगुने से ज्यादा हो सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए विश्वनाथ धाम प्रशासन विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है.

homeuttar-pradesh

बाबा विश्वनाथ के VVIP दर्शन पर रोक, महाशिवरात्रि को लेकर जारी हुई एडवाइजरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों