बिजली के बिल से पाना है छुटकारा तो लगवाएं सोलर प्लांट, सरकार दे रही है सब्सिडी

0
बिजली के बिल से पाना है छुटकारा तो लगवाएं सोलर प्लांट, सरकार दे रही है सब्सिडी


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60,000 रुपये व 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है. जबकि राज्य सरकार 1 किलो वाट पर ₹15000 …और पढ़ें

X

बिजली बिल से हो गए परेशान तो पीएम की इस योजना का उठाएं लाभ बिल से मिलेगा छुटकारा

सहारनपुर: भारत सरकार द्वारा चलाई गई हर घर बिजली योजना के तहत लोगों को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार भारी छूट दे रही है. भारत सरकार ने सौर रूफटॉप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने और आवासीय घरों को अपनी बिजली पैदा करने के लिए सशक्त बनाने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शुरू किया है. इस योजना में 2 किलोवाट क्षमता तक की प्रणालियों के लिए सौर इकाई लागत का 60% और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के बीच की प्रणालियों के लिए अतिरिक्त प्रणाली लागत का 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है. सब्सिडी की सीमा 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित रखी गई है. केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60,000 रुपये व 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है, जबकि राज्य सरकार 1 किलो वाट पर ₹15000 व 2 किलो वाट पर ₹30000 की सब्सिडी दे रही है. वहीं केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 3 किलो वाट तक एक लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है.

योजना के लिए आवेदन करने हेतु कौन पात्र हैं?

1.आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.

2.आपके पास एक ऐसा घर होना चाहिए, जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो.

3.घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए.

4. परिवार ने सौर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया होगा.

कितना मिलेगा अनुदान

परियोजना निदेशक यूपी नेडा आरबी वर्मा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार के द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर पर 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाएं जा रहे हैं. सोलर पावर प्लांट लगाने पर केंद्र व प्रदेश सरकार अनुदान भी दे रही है. राज्य सरकार द्वारा ₹15000 प्रति किलो वाट अधिकतम 2 किलोवाट ₹30000, भारत सरकार द्वारा 1 किलोवाट पर ₹30000 पर किलोवाट 2 किलोवाट पर ₹60000 और 3 किलो वाट पर 18000 मिलकर के 78000 का अनुदान दे रही है.

ऑनलाइन करें आवेदन

अगर कोई व्यक्ति 3 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट अपने घर पर लगवाता है, तो केंद्र व राज्य सरकार द्वारा एक लाख 8 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है. जिस भी व्यक्ति को अपने घर पर सोलर पावर प्लांट लगवाना है वह pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन कर के इसको लगवा सकता है.

खाते में आएगी सब्सिडी

वही रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार कार्ड, बिजली का बिल और फोटो होने जरूरी है. सोलर प्लांट लगने के बाद उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से आएगी. उससे पहले उपभोक्ता को सोलर पावर प्लांट का पूरा भुगतान करना होगा. वही सोलर पावर प्लांट लगने से 80% से 90% बिजली बिल कम हो जाता है. साथ ही स्वच्छ और हरित ऊर्जा प्राप्त होती है और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे.

homeuttar-pradesh

बिजली के बिल से पाना है छुटकारा तो लगवाएं सोलर प्लांट, सरकार दे रही है सब्सिडी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *