बिहार चुनाव में हुंकार भरेंगे CM योगी, सहरसा और दानापुर में चुनावी रैली आज
Last Updated:
Bihar Chunav: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से बिहार विधानसभा चुनाव में अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. योगी आदित्यनाथ आज सहरसा और दानापुर में NDA प्रत्याशी के समर्थन ने जनसभा को संबोधित करेंगे.
पटना/लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा का प्रचार अभियान गुरुवार को जोर-शोर से शुरू करने जा रहे हैं. पहले ही दिन वे पटना जिले के दानापुर विधानसभा क्षेत्र और सहरसा जिले के सहरसा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. योगी न केवल नामांकन प्रक्रिया में मौजूद रहेंगे, बल्कि जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.
सहरसा में डॉ. आलोक रंजन के लिए सभा
दानापुर के बाद योगी दोपहर में सहरसा जिले के लिए रवाना होंगे. वहां वे सहरसा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे. डॉ. आलोक रंजन एक प्रमुख चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. सहरसा बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए जाना जाता है. यहां भाजपा विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे के मुद्दों पर प्रचार कर रही है. योगी सहरसा में नामांकन के बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है. पार्टी नेताओं का कहना है कि योगी यहां मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे और एनडीए की योजनाओं जैसे उज्ज्वला, आवास और किसान सम्मान निधि का जिक्र करेंगे. डॉ. आलोक रंजन ने बताया, “योगी जी की उपस्थिति से क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं में उत्साह है. हम विकास के एजेंडे पर जीत हासिल करेंगे.”
योगी का 20 से ज्यादा रैलियों का प्लान
यह योगी आदित्यनाथ का बिहार चुनाव में पहला दौरा है, लेकिन पार्टी ने उन्हें स्टार कैंपेनर बनाया है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, योगी पूरे चुनाव में 20 से अधिक रैलियां करेंगे, जो मध्य और उत्तरी बिहार के संवेदनशील इलाकों में होंगी. बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. भाजपा ने अभी तक 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
योगी का प्रचार क्यों खास
योगी का प्रचार भाजपा के लिए रणनीतिक महत्व रखता है. उनकी ‘बुलडोजर नीति’ और हिंदुत्व एजेंडा बिहार के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लोकप्रिय है. पार्टी का मानना है कि योगी की रैलियां एनडीए के गठबंधन को मजबूत करेंगी, खासकर जेडीयू प्रत्याशियों के लिए भी. एक भाजपा नेता ने कहा, “योगी जी की मांग हर सीट पर है. वे बिहार को ‘विकसित भारत’ का हिस्सा बनाने का सपना दिखाएंगे.”

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें