बुलंदशहर में लव जिहाद पर बवाल, शाहजहांपुर में रिश्वतखोर इंस्पेक्टर अरेस्ट
बुलंदशहर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर ‘लव जिहाद’ का आरोप
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ‘लव जिहाद’ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम के जरिए एक दलित किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण करने की कोशिश की गई. हालांकि, ग्रामीणों की मुस्तैदी ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में मुस्लिम युवकों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर एक नाबालिग दलित किशोरी को इंस्टाग्राम पर प्रेम जाल में फंसाया. बताया जा रहा है कि जब छात्रा कोचिंग जा रही थी, तब बाइक सवार आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और भागने लगे. किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और बाइक का पीछा कर आरोपियों को घेर लिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण आरोपियों के चंगुल से किशोरी को छुड़ाते नजर आ रहे हैं. पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
उन्नाव: काहे के आंसू? हम तो इसे खुशी मानते हैं, संजय निषाद के रोने पर मंत्री धर्मपाल का तंज!
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के भरे मंच पर छलकते आंसुओं ने यूपी की सियासत में हलचल तेज कर दी है. अब इस पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने चुटीले अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्नाव में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान धर्मपाल सिंह ने कहा, “संजय निषाद हमारे मित्र हैं. हम उनके साथ बैठ लेंगे और उनके रोने का कारण पूछ लेंगे.” जब पत्रकारों ने रोने की वजह कुरेदी, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “हम तो इसे खुशी के आंसू मानते हैं.”
शाहजहांपुर: मत्स्य इंस्पेक्टर के भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन का वार
शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने मत्स्य इंस्पेक्टर पूरनलाल को रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है. मत्स्य इंस्पेक्टर पूरनलाल एक मत्स्य पालक किसान से सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली की मांग कर रहा था. परेशान किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की. योजना के मुताबिक, जैसे ही इंस्पेक्टर ने तिलहर तहसील के पास 10 हजार रुपये पकड़े, टीम ने उसे दबोच लिया. इस गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. एंटी करप्शन टीम आरोपी इंस्पेक्टर को लेकर थाना कटरा पहुंची, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
सहारनपुर: पुलिस कस्टडी में युवती को भाइयों ने मारी गोली, हड़कंप
सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहाँ सीएचसी (CHC) फतेहपुर में पुलिस कस्टडी में मेडिकल परीक्षण के लिए लाई गई एक युवती को उसके ही दो सगे भाइयों ने सरेआम गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर भाई मौके से फरार हो गए. गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस अभिरक्षा में हुई इस वारदात से महकमे में हड़कंप मच गया है. आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच जारी है.
सोनभद्र: मासूमों से छेड़छाड़ पर फूटा भीड़ का गुस्सा, आरोपी की जमकर धुनाई
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है. आरोपी अली फैजाल उर्फ फैज, जो पीड़ित परिवार का परिचित था, पिछले एक साल से गंदी हरकतें कर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. उग्र भीड़ ने आरोपी को सड़क पर लात-घूसों से जमकर पीटा और पीटते हुए थाने तक ले गई. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
गाजियाबाद: ‘चप्पल’ से धुला जा रहा चाट का आलू! वीडियो वायरल
गाजियाबाद के लोनी (अंकुर विहार) से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है. यहां ‘कृष्णा चाट भंडार’ पर स्वच्छता के नाम पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. 41 सेकंड के इस वीडियो में एक युवक रात के समय आलू को पैरों की चप्पल से साफ करता नजर आ रहा है. वीडियो में एक लड़की की आवाज भी सुनाई दे रही है जो कह रही है कि उसकी मां भी यहीं से टिक्की खाती हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस सतर्क हो गई है. मामले की जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है.
दालमंडी में फिर से शुरू होगा बुलडोजर एक्शन
वाराणसी के दालमंडी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो गई है. कार्रवाई शुरू होने से पहले शुरू हुई मुनादी. मुनादी में रजिस्ट्री किए गए मकानों को खाली करने का दिया जा रहा है निर्देश. लगभग 27 मकानों के लिए शुरू की गई मुनादी. प्रथम चरण में 17 मकानों को किया जाएगा ध्वस्त. 27 मार्च के बाद ध्वस्तीकरण का किया जाएगा कार्रवाई. मुनादी से एक बार फिर दालमंडी में मचा हड़कंप.
सिद्धार्थनगर में मनरेगा का फर्जी भुगतान के मामले में एफआईआर
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के देईपार गांव में मनरेगा में 7.91 लाख रुपये के फर्जी भुगतान घोटाले में दोषी पाए गए प्रधान रावती देवी, सचिव हरिशंकर सिंह, तकनीकी सहायक ओमप्रकाश,रोजगार सेवक राजकुमार समेत 4 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज. शिकायतकर्ता जंगल प्रशाद उर्फ जगराम को जान से मारने की मिली धमकी. शिकायत कर्ता ने भवानीगंज थाने में दी तहरीर देकर सुरक्षा की लगाई गुहार.
आगरा में बाइक सवार की मौत
आगरा में दिखा तेज रफ्तार का कहर. बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया. सड़क हादसे बाइक सवार लड़के की हुई मौत. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना बाह क्षेत्र के बड़ा गांव के पास का मामला.
कानपुर देहात में मिली युवक की लाश
कानपुर देहात में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी. मंगलपुर थाना क्षेत्र की घटना. परिजनों ने रंजिश में हत्या का लगाया आरोप. पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार. घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर. थाना पुलिस जांच में जुटी.
एटा में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया कैंटर, चालक की मौत
एटा जिले में आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकराई कैंटर गाड़ी. कैंटर चालक की दर्दनाक मौत, एक अन्य घायल. कैंटर चालक जगत सिंह (56 वर्ष) निवासी भीमनगर सुतमील अलीगंज की मौके पर मौत. अजय निवासी रुस्तमपुर गम्भाना अलीगंज हादसे में घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, इलाज जारी. जानकारी के अनुसार कैंटर अलीगढ़ से बोन कंपनी की ब्रेड लेकर एटा के मलावन जा रही थी, तभी चालक को नींद का झोंका आने से हादसा हो गया. घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम के पास रेलवे क्रॉसिंग समीप की है.
हापुड़ में रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई
हापुड़ जिले में तेज रफ्तार रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई. हादसे में बस चालक की मौत. 9 यात्री घायल. पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 की घटना.
एटा में शहतूत के पेड़ पर लटकती मिली लाश
एटा जिले में शहतूत के पेड़ पर लटका मिला नवविवाहिता का शव,इलाके में मचा हड़कंप. हत्सारी गांव के बाहर 22 वर्षीय नवविवाहिता चांदनी का शव दुपट्टे के सहारे पेड़ पर लटका मिलने से फैली सनसनी. मासूम बेटी के सिर से उठा मां का साया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस. परिजनों ने मृतका के प्रेमी पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप. परिजनों के अनुसार मृतका पूर्व में भी घर से सामान लेकर जा चुकी थी प्रेमी के साथ. पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी,पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की कही बात.
कानपुर में भीषण सड़क हादसा
कानपुर जिले में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत. कुंभी दूध फैक्ट्री के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर. डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसी कार. हादसे में 4 लोग घायल, 2 ने तोड़ा दम. मृतकों में हिमांशु केसरवानी व रवि शामिल. घायलों को अस्पताल में भर्ती, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना.
प्रयागराज में चाइनीज मांझे से घायल हुआ वकील
प्रयागराज जिले में प्रतिबंध के बावजूद भी चीनी मांझे का प्रयोग नहीं बंद हो रहा है. हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता आशुतोष ओझा चाइनीज मांझे से हुए घायल. शनिवार को बांगड़ धर्मशाला के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गये. अधिवक्ता ने हाथ से मांझे को पकड़ लिया, जिसके चलते गले में गहरा घाव होने से बच गया. लेकिन गले में कई जगह कट के निशान और हाथ भी कट गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिवक्ता आशुतोष ओझा को घर भेज दिया.
लखनऊ में 6 साल की बच्ची का मांझे से कटा गला
लखनऊ में खतरनाक मांझे की चपेट में आई 6 वर्षीय अबीहा फातिमा. पिता की बाईक पर आगे बैठी अबीहा मांझे का शिकार बनी. मासूम बच्ची की गर्दन पर लगे 10 टांके. कैसरबाग में ओडियन सिनेमा के पास रहने वाले खलील अहमद की 6 साल की बेटी अबीहा खतरनाक मांझे का शिकार बनी. बाइक पर पिता के जा रही मासूम मांझे का शिकार बनी. बाइक पर आगे बैठी अबीहा चार बत्ती चौराहे के पास मांझे का शिकार बनी।
पतंग का मांझा अबीहा की गर्दन और हाथ में उलझ गया. खलील अहमद ने बाइक रोकी तो मांझा उनकी बेटी के हाथ और गर्दन पर घाव बन चुका था. खलील अहमद बेटी को बलरामपुर अस्पताल ले गए जहां अबीहा की गर्दन में दस टांके लगे.
इटावा में डबल डेकर बस से टकराई कंटेनर
इटावा जिले में कानपुर हाईवे पर दिखा रफ्तार का कहर. डबल डेकर बस कंटेनर से टकराई. आधा दर्जन से अधिक बस यात्री घायल. एक की मौत,दो अन्य गंभीर रुपाने घायल. एक को नाजुक हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया. दिल्ली से कानपुर जा रही थी डबल डेकर बस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया. इटावा जिले में कानपुर हाईवे पर मानियामऊ गांव के पास हुआ हादसा.
बलरामपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन में भक्तों की भीड़
बलरामपुर जिले में शक्तिपीठ देवीपाटन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़. बाबा रतननाथ की शोभायात्रा के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु. प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि को पहुंचती हैं शोभायात्रा. नेपाल के दांग चौघडा से आती है शोभायात्रा.
सोनभद्र में दिखा तेज रफ्तार का कहर
सोनभद्र जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर. हादसे में दोनों बाईकों पर सवार चार युवक हुए घायल ,एक की हालत गंभीर. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मधुपुर सीएचसी पहुंचाया गया. राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे की घटना.
इटावा में कार ने बाइक में टक्कर, एक की मौत
इटावा जिले में बेकाबू कार ओर बाइक में टक्कर. एक युवक की मौत,दूसरा घायल. एम्बुलेंस के देरी से आने पर युवक की तड़प-तड़पकर हुई मौत. दूसरे घायल को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल भेजा गया. इटावा जिले के भरथना इलाके के गिरधारीपुरा की घटना.
बागपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बागपत जिले में रिम धुरे व टायरों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू. फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का भारी नुकसान. आग लगने का स्पष्ट नहीं हुआ कारण. बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र का मामला.
हापुड़ में तेज रफ्तार कार पलटी
हापुड़ जिले में हाईवे पर रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी. कार चालक 25 वर्षीय लड़की की मौत. कार का टायर फटने से हादसे की आशंका. दिल्ली से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जाते हुए हुआ हादसा. हादसे का लाइव CCTV फुटेज आया सामने. हापुड़ के दिल्ली लखनऊ हाईवे 9 की घटना.
बहराइच में तेंदुए ने किया महिला पर हमला
बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से हुई घायल. खेत जाते वक्त महिला पर तेंदुए ने किया हमला. घायल महिला को परिजनों ने ईलाज के लिए मोतीपुर सीएचसी में कराया भर्ती. खैरीघाट थाना दलजीतपुरवा गाँव का मामला.
लखनऊ में तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी
लखनऊ में देर रात काकोरी क्षेत्र में किसान पथ पर सड़क हादसा हो गया. तेज़ रफ़्तार कार बेक़ाबू होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी. कार सवर पांच लोग गंभीर रूप से घायल. दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. सभी पांच घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. कार चला रहे ज़ीशान लाला समेत चार की हालत गंभीर. आगरा से लखनऊ लौटते समय हुआ हादसा. ट्रक ड्राईवर मौके पर ट्रक छोड़कर हुआ फ़रार. समदा चौकी के पास उदित खेड़ा के नजदीक हुआ हादसा.
महिला गार्ड से लूट करने वाले बदमाश का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला गार्ड से मोबाइल लूटने वाला बदमाश देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार. मुठभेड़ के दौरान बदमाश अर्जुन रावत के पैर में लगी गोली.चेकिंग के दौरान घिरने पर अर्जुन ने पुलिस टीम पर चलाई थी गोली. जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ अर्जुन रावत. महिला गार्ड से लूटी गई चेन ,वारदात में इस्तेमाल बाइक, तमंचा – कारतूस और 1200 रुपए आरोपी से बरामद. आरोपी के खिलाफ पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. देर रात थाना पीजीआई इलाके सेक्टर 15 नहर रोड पर हुई मुठभेड़. घायल बदमाश को ट्रामा सेंटर पीजीआई में भर्ती कराया गया. 20 मार्च को महिला गार्ड प्रीति सिंह से हुई थी मोबाइल लूट. मोबाईल लूट का सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल. फुटेज के आधार पर हुई थी लुटेरे अर्जुन रावत की शिनाख्त हुई थी.
बाराबंकी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
बाराबंकी जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़. 10 हज़ार का इनामिया उस्मान मुठभेड़ में हुआ घायल. उस्मान पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 10 मुकदमे हैं दर्ज. उस्मान के पास से अवैध तमंचा 315 और ज़िंदा कारतूस हुआ बरामद. मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरौली मोड़ के पास चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़.
बस्ती में लेडी डॉन और दो तस्कर गिरफ्तार
बस्ती जिले में एसपी ऑफिस के सामने न्याय मार्ग से नशे की कारोबारी लेडी डॉन और उस के दो बेटों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इनके पास से 113 ग्राम स्मैक और एक लाख नगद पुलिस ने बरामद किया है. इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. बता दें कि पकड़ी गई नशे की कारोबारी राजकुमारी देवी और उस के दो बेटे दीपक कुमार और शिवांश गुप्ता एसपी ऑफिस के सामने काफी समय से नशे का कारोबार कर रहे थे. मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबारी के ठिकाने पर छापा मार कर तीन तस्करों को अरेस्ट किया. इनके पास से 113 ग्राम स्मैक और नशे के कारोबार से कमाये एक लाख नगद पुलिस ने बरामद किया है. यह महिला एसपी ऑफिस के ठीक सामने फोटोकॉपी की दुकान चलाती थी और उसी की आड़ में स्मैक का कला कारोबार करती थी.
बरेली में नाले से मिला गोवंश का अवशेष
बरेली जिले में नाला से गोवंश के अवशेष बरामद. हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया. नाला से जेसीबी की मदद से गोवंश के अवशेष निकलवाए गए. एसएसपी ने पुलिस की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की. दो सब इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड. एसआई उमेश कुमार एसआई अमित कुमार सस्पेंड. सिपाही मोहम्मद सलीम, पप्पू राम, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार और अरुण कुमार को निलंबित किया गया. पुलिस ने अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की. थाना इज्जत नगर के फरीदापुर गांव का मामला.