बेहद शक्तिशाली है यह पौधा, जड़, फूल, पत्ते सब औषधि, कमजोर शरीर में भर देता है ताकत, जानें सेवन का तरीका

0
बेहद शक्तिशाली है यह पौधा, जड़, फूल, पत्ते सब औषधि, कमजोर शरीर में भर देता है ताकत, जानें सेवन का तरीका


Last Updated:

Moringa Health Benefits: अलीगढ़ के डॉ. नरेंद्र कुमार ने सहजन यानी मोरिंगा के औषधीय गुणों को बताया, जो विटामिन और पोषण से भरपूर है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सभी उम्र के लिए लाभकारी है.

अलीगढ़. सेहत और ताक़त का खज़ाना कहे जाने वाला सहजन (मोरिंगा) आज यूनानी और आयुर्वेद चिकित्सा दोनों में अपनी खास पहचान बना चुका है. अलीगढ़ के आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के अनुसार यह पौधा अपनी जड़, पत्तियों और फली तक औषधीय गुणों से भरपूर है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर कमजोरी दूर करने तक, सहजन का हर हिस्सा सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है. इस पौधे के औषधीय गुण के बारे में विस्तार से जानने के लिए लोकेल 18 ने आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार से खास बातचीत की.

जानकारी देते हुए अलीगढ़ के आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सहजन एक बहुत ही उपयोगी और शक्तिशाली पौधा है, जिसका बॉटनिकल नाम मोरिंगा (Moringa oleifera) है. यह पौधा विटामिन और खनिजों का भंडार है. इसमें विटामिन A, B, C सहित अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं. इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि इसकी जड़ से लेकर पत्तियों और फली तक हर हिस्सा उपयोगी होता है. इसकी फली और पत्तियों का पाउडर बनाकर उपयोग किया जाता है. यह शरीर को पोषण देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

डॉ नरेंद्र कुमार ने कहा कि सहजन एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है और सेहत को दुरुस्त रखता है. यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो कमज़ोरी, थकान या इम्युनिटी की कमी से परेशान रहते हैं. यह शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है. यह पौधा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए उपयोगी और सुरक्षित है. बच्चों में कमजोरी या बार-बार बीमार पड़ने की समस्या में यह पौधा बहुत अच्छा असर दिखाता है.

उन्होंने कहा कि खेती की दृष्टि से सहजन का पौधा आसान और जल्दी बढ़ने वाला है. इसे बरसात के मौसम या अक्टूबर-नवंबर में लगाया जा सकता है. यह आम पौधों की तरह आसानी से उग जाता है और किसी विशेष देखभाल की आवश्यकता नहीं होती. इसे गार्डन में भी सहजन के पौधे लगाये जा सकते हैं जहां यह न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं बल्कि औषधीय दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी हैं. सहजन वास्तव में एक ऐसा पौधा है जो शरीर को ताकत, पोषण और रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है. यह प्रकृति की एक ऐसी अनमोल देन है, जो हर घर में होनी चाहिए.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बेहद शक्तिशाली है यह पौधा, जड़, कमजोर शरीर में भर देता है ताकत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *