ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक धरोहर है आगरा फोर्ट स्टेशन, यहां जानिए कैसे पड़ा नाम
Last Updated:
ब्रिटिशकाल में सन 1868 में टूंडला से आगरा की तरफ अंग्रेजों ने पहले रेलवे का एक पुल का निर्माण कराया था, जिसे जमुना ब्रिज स्टेशन कहा जाता है. उन्होंने कहा कि उसके बाद आगरा किले के पास रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया गया था. आगरा किले के पास होने के कारण इस स्टेशन का नाम आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन पड़ा था.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को प्राचीन शहरों में गिना जाता है. कई मुग़ल बादशाहों ने आगरा में रहकर राज किया था. आगरा में मुग़लों के बाद ब्रिटिश काल आया था. मुग़लों द्वारा बनाई कई धरोहर आज भी आगरा में स्थित है. अंग्रेजों के समय के बनाई कई ईमारत भी आगरा में मौजूद हैं. ऐसा ही एक रेलवे स्टेशन है जिसे अंग्रेजों ने बनवाया था. इस रेलवे स्टेशन का नाम है आगरा फ़ोर्ट.
कैसे पड़ा स्टेशन का नाम
इतिहासकार राज किशोर शर्मा ने बताया कि ब्रिटिशकाल में सन 1868 में टूंडला से आगरा की तरफ अंग्रेजों ने पहले रेलवे का एक पुल का निर्माण कराया था, जिसे जमुना ब्रिज स्टेशन कहा जाता है. उन्होंने कहा कि उसके बाद आगरा किले के पास रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया गया था. आगरा किले के पास होने के कारण इस स्टेशन का नाम आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन पड़ा था.
इतिहासकार ने बताया कि इससे पहले यहाँ कुछ जामा मस्जिद का हिस्सा था और कुछ बाजार का हिस्सा था. उस स्थान पर अंग्रेज अफसरों ने यहाँ स्टेशन का निर्माण कराया था. पहले आगरा का यह मुख्य रेलवे स्टेशन हुआ करता था. वर्तमान में आगरा केंट आगरा का मुख्य रेलवे स्टेशन बन चुका है.
आगरा का सबसे पुराना स्टेशन है आगरा फ़ोर्ट स्टेशन
इतिहासकार राज किशोर शर्मा ने कहा कि किसी ज़माने में शहर का सबसे पुराना और मुख्य रेलवे स्टेशन आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन ही था. आगरा किले के सामने यह स्टेशन बना हुआ है. उन्होंने बताया कि पुराना आगरा फ़ोर्ट के पास ही था जिस कारण यह स्टेशन शहर के बीचोंबीच बना हुआ है. इतिहासकार ने कहा कि आगरा के सभी स्टेशन लगभग अंग्रेजों के बनाये हुए हैं. वर्तमान में आगरा केंट अब मुख्य और बड़ा रेलवे स्टेशन है. आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन से आज भी कई ट्रेने संचालित है और लोग यहाँ से यात्रा भी करते हैं….
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें