भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने धायं-धायं चलाई गोलियां, 3 गाड़ियों को भी कुल्हाड़ी से किया क्षतिग्रस्त
Last Updated:
Crime News of UP: यूपी के मथुरा में एक भाजपा नेता पर करीब 3 दर्जन लोगों ने हमला कर दिया. उनके घर में घुसकर महिलाओं से भी मारपीट की. यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी बदमाश अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं.
भाजपा नेता पर हमला
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के नंदगांव में भाजपा नेता और नंदगांव नगर पंचायत के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी उर्फ दानो नेता पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला किया गया. चार राउंड फायरिंग की गई. इतना ही नहीं, घर में घुसकर मारपीट की गई. तीन वाहनों को हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. शुक्र रहा कि किसी की जान नहीं गई.
3 दर्जन लोगों ने किया हमला
यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी बदमाश अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. अब भाजपा नेता दान बिहारी पर ही कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा कि दान बिहारी पिछला नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे. उनका नंदगांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. इसी के चलते उनके घर पर करीब तीन दर्जन लोगों ने हमला कर दिया.
4 राउंड फायरिंग
दान बिहारी ने बताया कि उनके ऊपर चार राउंड फायरिंग की गई. किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई. बाद में हमलावर घर में घुस गए और महिलाओं तथा पुरुषों से मारपीट की. यहां कुलदीप, श्याम समेत चार लोग घायल हो गए. हमलावरों का गुस्सा यहीं नहीं रुका. उन्होंने दान बिहारी की थार समेत तीन गाड़ियों को कुल्हाड़ी से क्षतिग्रस्त कर दिया.
बदमाशों के जाते ही आनन-फानन में गंभीर घायल दो लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. कोतवाली बरसाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. हमलावरों की तलाश की जा रही है. तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें