मऊ में बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, आटा चक्की और मसाला उद्योग पर बनाएं अपना ब्रांड

0
मऊ में बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, आटा चक्की और मसाला उद्योग पर बनाएं अपना ब्रांड


Last Updated:

मऊ जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. आटा चक्की, मसाला, तेल या अन्य लघु उद्योग स्थापित करने पर सरकार 35% तक सब्सिडी दे रही है. अब आप अपने नाम का ब्रांड बना सकते हैं और रोजगार के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आसान है और अनुदान सीधे आपके बैंक खाते में जाएगा.

मऊ. यदि आप बेरोजगार है और अपना उद्योग स्थापित कर रोजगार बनाना चाहते हैं तो उद्यान विभाग द्वारा मसाला व आटा चक्की उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर सब्सिडी दी जा रही है. जिसके माध्यम से अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं और अपने साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार दे सकते हैं. तो आईए जानते हैं क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया. लोकल 18 से बात करते हुए जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता बताते हैं कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को करने के लिए हर गांव में हर घर में हर स्तर पर कुटीर उद्योग छोटी उद्योगों की स्थापना किया जाना आवश्यक है. इसको देखते हुए भारत सरकार द्वारा कोरोना काल के बाद से आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्रधानमंत्री सूक्ष्म योजना जिसमें लघु उद्योगों को स्थापित करने या असंगठित उद्योग है जिनका कोई ब्रांडिंग पैकेजिंग नहीं है उनके लिए योजना लाई गई.  उसमें लागत का कुल लागत का 35% अधिकतम 10 लाख रुपए तक की सहायता दी जा रही है.

10 लाख की लागत में ₹1लाख खुद होगा लगाना
उसका फायदा यह हुआ कि पिछले तीन सालों में जनपद मऊ में लगभग 350 छोटी इकाइयां मसाला, बिस्कुट, बेकरी, मीठे की दुकान या अचार, मुरब्बा, जेली, तेल मिल जो कुछ भी है लोगों ने स्थापित किया है. जो भी युवा उद्योग स्थापित कर अपना रोजगार करना चाहता हो कि हमको कोई मसाला का पाउडर बनाना है, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर जो भी किसी प्रकार का मिक्स मसाला आदि बनाना चाहता हो सरकार उस उद्योग में आचरित करेगी अगर उनके उद्योग की लागत 10 लाख रुपए आता है ₹1लाख ही मात्र उनके पास है तो ₹9 लाख बैंक से प्राप्त करेंगे.

आटा चक्की और मसाला उद्योग के लिए 10 लाख का मिलेगा अनुदान
यदि आपका उद्योग स्थापित करने की लागत 10 लाख रुपए आता है तो इसमें 5 लाख 50 हजार रुपए उनको भरना है 10 लाख पर 35% सरकार अनुदान देंगी. चाहे वह आटा चक्की लगाए, मसाला, तेल बेचना चाहते है या ऑयल मिल लगाकर कोई कंपनी शुरू करना चाहते हैं जिससे वह अपने नाम का ब्रांड बनाएं और मार्केट में सेल करें. उसके लिए उद्यान विभाग द्वारा लागत का 35% सब्सिडी दी जा रही है. जिससे मऊ जनपद की एक अलग पहचान बन सके.

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक के खाते में जाएगा पैसा
इस योजना का लाभ लेने के लिए जिस स्थान पर उद्योग लगाना चाहते हैं वहां का कागजात और कुछ फोटो के साथ विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा. इसके बाद सरकार द्वारा नियुक्त विभाग द्वारा यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी और बैंक से कागजात पूरे होने के बाद सीधे आवेदक के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे. जिसके माध्यम से आप अपना उद्योग स्थापित कर अपने नाम के ब्रांड का सामान बाजार में सेल कर सकते हैं और मऊ जनपद को एक नई पहचान दे सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *