मछली पालकों के लिए खुशखबरी! 14 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा मछुआ उत्सव भवन, जानिए प्लान
Last Updated:
Azamgarh News: मछली पालकों के लिए राहत की खबर है. अब जिले में मछुआ उत्सव भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां वे शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे. जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक भवन बनेगा. इसके लिए 14 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. प्रत्येक भवन के लिए 3000 वर्ग मीटर जमीन में से 1800 वर्ग मीटर में भवन और शौचालय बनाए जाएंगे, जबकि 1200 वर्ग मीटर पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए आरक्षित रहेगा.
आजमगढ़. मछली पलकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जहां एक तरफ सरकार के द्वारा कई तरीके की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. इसी के अंतर्गत अब मछली पालकों के लिए सरकार की तरफ से एक नई व्यवस्था भी शुरू की जा रही है, जिले में मछली पालकों के लिए उनके गांव में शादी विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन करने के लिए मछुआ उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा.
14 करोड रुपए से होगा निर्माण
जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मछुआ भवन का निर्माण किया जाना है. इसके लिए कल 14 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे, मछुआ उत्सव भवन के निर्माण के लिए जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सभी 22 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेज कर मछुआरा बाहुल्य गांव में जमीन का प्रस्ताव मांगा गया है. ब्लॉक स्तर पर मांग और जमीन की उपलब्धता के अनुसार मछुआ उत्सव भवन का निर्माण कार्य कराया जाना है. मछुआ उत्सव भवन बन जाने से मछली पालक समाज को सहूलियत होगी और लोगों को शादी विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी.
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग आर्यन तिवारी ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के छुआ बाहुल्य गांव में छुआ उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना है, जिला प्रशासन की तरफ से बीडीओ के माध्यम से जमीन की मांग की गई है. प्रत्येक छुआ भवन के निर्माण के लिए 3000 वर्ग मीटर की जमीन की आवश्यकता होगी मछुआ उत्सव भवन का निर्माण मछुआ कल्याण कोष योजना के अंतर्गत कराया जाएगा जिसमें 1800 वर्ग मीटर में भवन का निर्माण होगा इसमें हाल कमरे शौचालय आदि बनाए जाएंगे इसके अलावा 1200 वर्ग मीटर जमीन को पार्किंग व अन्य कार्यों में उपयोग के लिए रखा जाएगा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें