मत करो यार ऐसा… मरीज का चीर दिया पेट, चिल्लाती रही नर्स, OT में जान से खिलवाड़

0
मत करो यार ऐसा… मरीज का चीर दिया पेट, चिल्लाती रही नर्स, OT में जान से खिलवाड़


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ का वीडियो सामने आया है. यहां एक बाहरी व्यक्ति जिसके पास डॉक्टर की कोई डिग्री भी नहीं है. वह बिना सर्जन के एनेसथेटिक्स की मौजूदगी में महिला का पथरी का ऑपरेशन कर रहा था.

कन्नौज ऑपरेशन थिएटर का वीडियो वायरल.

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ का वीडियो सामने आया है. यहां एक बाहरी व्यक्ति जिसके पास डॉक्टर की कोई डिग्री भी नहीं है. वह बिना सर्जन के एनेसथेटिक्स की मौजूदगी में महिला का पथरी का ऑपरेशन कर रहा था. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू करवा दी है.

ऑपरेशन का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो कन्नौज के छिबरामऊ स्थित सौ शय्या अस्पताल का बताया जा रहा है. ओटी में मौजूद स्टाफ ने खुद अनाड़ी बाहरी व्यक्ति का ऑपरेशन करते वीडियो बनाकर वायरल किया है. वीडियो में स्टाफ नर्स ऑपरेशन का विरोध करते हुये भी सुनाई दे रही है. ओटी में बोल रहे स्टाफ की मानें तो जीएनएम महिला मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन लगा रही, और अस्पताल में तैनात एनेसथेटिक्स डॉ विपिन सचान किनारे खड़े उसे निर्देश दे रहे हैं.

डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप
वीडियो में निर्देश देते दिख रहे ऑन ड्यूटी एनेसथेटिक्स डॉ विपिन सचान की मौजूदगी में मरीज की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. बताते हैं कि डॉ विपिन सचान ने इस्तीफा देकर छिबरामऊ में अपना अस्पताल खोला था. अस्पताल फेल होने पर उन्होने कुछ दिन पहले दोबारा सौ शय्या अस्पताल ज्वाइन किया है. दोबारा आये एनेसथेटिक्स अपने साथ रहने वाले बाहरी व्यक्ति से अक्सर इस तरह ऑपरेशन करवा मरीजों की जान से खिलवाड़ कराते हैं.

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ कन्नौज डॉ स्वदेश गुप्ता ने मामले की जांच शुरू करवा दी है. उनका कहना है दो डॉक्टर के पैनल से जांच शुरू करवायी गयी है, रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मत करो यार… मरीज का चीर दिया पेट, चिल्लाती रही नर्स, OT में जान से खिलवाड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों