मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 9 लोगों की हुई मौत, 22 लोगों को बचा लिया गया

0
मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 9 लोगों की हुई मौत, 22 लोगों को बचा लिया गया


Last Updated:

Mathura Nav Palti: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में स्टीमर बोट पलट गई. बताया जा रहा है कि इस बोट में सवार सभी श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मठ जा रहे थे. तभी वान पांटून ब्रिज से टकरा गई. इस हादसे में 22 लोगों को बचा लिया गया और 10 लोगों की मौत हो गई.

Zoom

मथुरा में यमुना नदी में पलटी नाव.

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून ब्रिज से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और अभी तक 22 लोगों का रेस्क्यू कर, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है. साथ ही 5 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का दल पंजाब से आया हुआ था. मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है. बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मांठ जा रहे थे. नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

10 लोगों की हो गई मौत
फायर ब्रिगेड के जवानों ने धीरे-धीरे करके 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया. वहीं 10 श्रद्धालओं की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मरम्मत किए जा रहे पांटून ब्रिज से टकरा कर नाव पलट गई. एसडीआरएफ की भी टीम मौके पर पहुंची हुई है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

5 लोग अब भी हैं लापता
इस बीच जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों व सामान्य लोगों की सूची जारी की है. खबर लिखे जाने तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 8 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 14 लोगों की स्थिति सामान्य है. वहीं 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश और मिलान में प्रशासन की टीम जुटी हुई है.

नदी के बीच रेती में फंसा हुआ है स्टीमर
मृतकों की पहचान कविता रानी, चरनजीत, रिकेश गुलाटी, मधुर बहल, आशा रानी, पिंकी बहल, अंजू गुलाटी, ईशान कटारिया, मीनू बंसल और सपना हंस के रूप में हुई है. सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. पंजाब से आए 130 श्रद्धालुओं की सूची को मिलान करने में प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं. यमुना जल में फंसे स्टीमर को निकालने में सेना, NDRF और SDRF की टीम जुटी हुई है. ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ यमुना तह में गए जवानों के अनुसार यमुना की रेती में स्टीमर उल्टा फंसा हुआ है. स्टीमर के नीचे भी श्रद्धालुओं के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वृन्दावन के केशीघाट और वंशीघाट के बीच हुआ था स्टीमर पलटने का हादसा.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *